बाल दिवस पर “उड़ान” विज्ञान मेला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया आयोजन
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । मंगलवार को जबलपुर जिले की सिहोरा नगर में पहली बार छात्र छात्राओं की प्रतिभा प्रतियोगिता के साथ बच्चो और स्कूलों में अद्भुत रुचि रखने वाले प्रश्ननोत्री उड़ान प्रतियोगिता में 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया । इस उड़ान विज्ञान मेले में स्कूलों के द्वारा 32 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। इस विज्ञान मेले प्रोजेक्ट के विषय अनुसार और बच्चों की उत्सुकता और दक्षता के अनुसार ही छात्र छात्राओं ने प्रभावशाली रूप से अपने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। इस उड़ान प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी की क्रमानुसार – मिनी , जूनियर, सीनियर और ओपन कैटिगरी प्रशानोत्री परीक्षा में भाग लेकर सफल हुए !
मिनी वर्ग में आशुतोष बैरागी – कक्षा 8वीं – मार र्थोमा ग्राम ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल खितौला, अथर्व असती – कक्षा 8 – सलेम इंग्लिश मीडियम स्कूल खितौला, स्पर्श वोटरी – कक्षा 7 – केकेवी स्कूल खितौला, आराध्या जायसवाल – कक्षा 7वीं – मार र्थोमा ग्राम ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल खितौला , सानिध्या गौतम – कक्षा 8 – मार र्थोमा ग्राम ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल खितौला ।
जूनियर वर्ग में देव प्रभाकर बर्मन – कक्षा 10 – सलेम इंग्लिश मीडियम स्कूल खितौला, शिवांशु दाहिया – कक्षा 10 वीं – सलेम इंग्लिश मीडियम स्कूल खितौला, शाश्वत नायक – कक्षा 9वीं – मार र्थोमा ग्राम ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल, अहतिशम कुरैशी – कक्षा 10 वीं – मार थोमा ग्राम ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल, उजेशा सरावगी – कक्षा 9वीं – मार्थोमा ग्राम ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल।
सीनियर वर्ग में प्रद्युम्न पांडे – कक्षा 12 शालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल मुस्कान कुशवाहा – 11वीं कक्षा – तक्षशिला स्कूल खितौला, संजीत कुमार लोधी – कक्षा 12 वीं – पण्डित विष्णु दत्त हाई , सीएम राइस स्कूल सिहोरा, अर्शील जोया अंसारी – कक्षा 12वीं – मारर्थोमा ग्राम ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल, श्रेया गुप्ता – कक्षा 12 वीं – मारर्थोमा ग्राम ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल।
ओपन वर्ग में साक्षी जैन – ओपन – श्याम सुन्दर कॉलेज सिहोरा, सौरभ पटेल – ओपन – एस एसए कॉलेज सिहोरा, आदर्श नामदेव – ओपन – एस एसए कॉलेज सिहोरा, पूजा विश्वकर्मा – ओपन – एआईएम ऐकडमी सिहोरा, गौरी चक्रवर्ती – ओपन – एआईएम ऐकेडमी सिहोरा।
विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र मुख्य अतिथियो के के रूम में परमेश जलोटे नगरीय संयुक्त संचालक, संध्या दिलीप दुबे नगर पालिका अध्यक्ष, आशीष पांडे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा, अशोक उपाध्याय बीईओ, दिलीप नायक सब जेल प्रभारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस के साथ साथ स्थानीय नागरिकगण व टीचर छात्र उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही प्रयास और मेहनत की जिसका प्रदर्शन बहुत शानदार रहा। आयोजन में नगर पालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारी और सदस्यों का सहयोग सहरानीय रहा। लफ्ज वेलफेयर के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम में अधिक मेहनत कर आयोजन किया । कार्यक्रम के मुख्य रूप से सहयोग नगर पालिका परिषद सिहोरा, विजय ग्रुप, सरकार डिजिटल वर्क, पारस एसोसिएट, सिंघई ब्रदर्स, ओजस मोटर्स, मंगलदीप, वी समाचार , नीलकंठ सिटी केबल, गुप्ता कृषि केंद्र, जायसवाल मिष्ठान, जैन एसोसिएट, पवन टेंट हाउस, शारदा बर्मन, प्रकाश मिश्रा, प्रकाश कुररिया , चीकू तिवारी , आयुष और अन्य सभी सहयोगी, सिहोरा वासियों ने अतुलनीय सहयोग प्रदान किया। इस दौरान लब्ज़ वेलफेयर के आयोजक राहुल पहरिया ने सभी का हृदय से धन्यवाद आभार व्यक्त किया !



