बिना कार्य किए राशि आहरित कर ली सचिव ने, ग्राम पंचायत पिंडरई का मामला

वर्तमान सरपंच ने की कलेक्टर से शिकायत
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत पिंडरई में पिछले कार्यकाल में बिना कार्य किए कई लाखों रूपयों की राशि सचिव बृजमोहन गिरी ने आहरित कर ली l वर्तमान सरपंच निर्मला दुबे ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को दिए शिकायत पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत पिंडरई में पदस्थ बृजमोहन गिरी ने शासन की करीब 3000000 रुपए की राशि बिना कार्य किए आहरित कर ली l सरपंच ने बताया कि सचिव ने पिछले कार्यकाल में अधूरे निर्माण तो कहीं निर्माण ही नहीं हुआ लेकिन बिना निर्माण कार्य देखे उपयंत्री ने मुल्यांकन कर दिया l अधिकारियों की मिलीभगत से शासकीय राशि का बंदरबांट कर लिया जिसकी शिकायत ग्राम वासियों एवं वर्तमान सरपंच निर्मला दुबे ने कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ढीमरखेड़ा एवं क्षेत्रीय विधायक के पास लिखित शिकायत की लेकिन सचिव ऊपर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही हुई l ग्रामवासियों ने बताया कि सचिव प्रशासन पर इतना भारी पड़ रहा है कि अधिकारी जांच करने तक नहीं करते l सरपंच एवं जनता की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही, दोषियों पर कोई कार्यवाही की जा रही है अभी भी पंचायत के कार्य अधूरे पड़े हैं या तो फिर कराए ही नहीं गए लेकिन पूरी राशि पंचायत के खाते से सचिव द्वारा निकाली गई जिसकी जानकारी जब वर्तमान सरपंच ने मांगी तब जाकर भ्रष्टाचार की पोल खुली जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से बार-बार की गई लेकिन कहीं कोई सुनवाई हो रहीं l ग्रामीणों ने बताया कि आखिर अधिकारी जांच करने से आनाकानी क्यों कर रहे हैं इस भ्रष्टाचार में अधिकारियों की पूर्णता सलिप्त है l ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत पिंडरई सचिव बृजमोहन गिरी के द्वारा किए गए भृष्टाचार की जांच कर कार्यवाही की जाए नहीं तो ग्राम की जनता ढीमरखेड़ा मुख्यालय में बैठकर भूख हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी l



