मध्य प्रदेश

जनपद अध्यक्ष पद के लिये जोड़तोड़ शुरु, सुनीता संतोष दुबे, अटल बिहारी बाजपेई का नाम चर्चाओं में

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा जनपद अध्यक्ष इस बार अनारक्षित होने के कारण कई विजयी जनपद सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिये जोर लगाना शुरु कर दिया है, हालाकि अभी अधिकारिक घोषणा 15 जुलाई के बाद ही होना है लेकिन मतदान के दिन ही जनपद सदस्य, सरपंच सहित अन्य पद की गणना संबंधित मतदान केन्द्र में की गई जिसके उपरांत उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित हो गई मात्र औपचारिक ऐलान होना ही बाकी है।
अध्यक्ष बनने के लिये अभी जो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है वह सुनीता संतोष दुबे का है। जानकारी यह भी मिली है कि कई जनपद सदस्यों का समर्थन इनको प्राप्त हो रहा है। सुनीता दुबे जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक-1 से विजयी हुई है। अध्यक्ष का पद इस बार अनारक्षित होने से इनका दावा मजबूत माना जा रहा है। सुनीता दुबे क्षेत्र क्रमांक 1 से पहले भी जनपद सदस्य का चुनाव जीत चुकी हैं। वहीं दूसरा नाम जनपद क्षेत्र क्रमांक-9 से विजयी हुये अटल बिहारी बाजपेई का सामने आया है इनके समर्थन में भी कई नेता लगे हुये है। बाजेपई पेशे से अधिवक्ता है। लिहाजा अभी यह कहना मुश्किल होगा कि कौन इस मुकाबले में बाजी मरता है।
12 सदस्य चाहिये जीत के लिये उल्लेखनीय है कि ढीमरखेड़ा जनपद में कुल 23 जनपद क्षेत्र है जिसमें से अध्यक्ष के लिये 12 सदस्यों का समर्थन होना जरुरी है। अध्यक्ष के लिये दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों द्वारा जनपद सदस्य के विजयी हुये प्रत्याशियों को क्षेत्र से बाहर भेजने की तैयारी की जा रही है जिससे संबंधित विजयी हुये प्रत्याशी बगावत न कर सके। वहीं अभी विजयी हुये जनपद सदस्य जुलूस आदि में व्यस्त है। कुछ दिनों बाद ही स्पष्ट हो जायेगा कि कितने जनपद सदस्य किसका साथ दे रहे है।

Related Articles

Back to top button