मध्य प्रदेश

बेगमगंज में लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष व अपर सत्र न्यायाधीश केएस शाक्य सहित अपर सत्र न्यायाधीश विवेक शिवहरे, अपर सत्र न्यायाधीश राजकुमार वर्मा , व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 मो. असलम देहलवी , व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 सृष्टि पटेल एवं अपर लोक अभियोजक बद्री विशाल गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।
लोक अदालत में खंडपीठ अपर सत्र न्यायाधीश केएस शाक्य में सिविल के दुर्घटना क्लेम के विवाह संबधी 5 कुल 8 प्रकरण निपटे , खंडपीठ अपर सत्र न्यायाधीश विवेक शिवहरे में कुल 4 प्रकरण सिविल के निपटे, खंडपीठ अपर सत्र न्यायाधीश राजकुमार वर्मा में दुर्घटना बीमा क्लेम के दो प्रकरणों में 12 लाख 25 हजार रुपए का अवॉर्ड , सिविल 1 , हिन्दू विवाह अधिनियम के 5 कुल 8 निपटे ।
सबसे ज्यादा प्रकरणों का निपटारा खंडपीठ व्यवहार न्यायाधीश ( वर्ग एक ) मो. असलम देहलवी के द्वारा किया गया । आपराधिक प्रकरण 74 , चैक बाउंस 52 में 94 लाख की समझौता राशि जमा हुई । हिन्दू विवाह अधिनियम 11, सिविल 2 कुल 139 प्रकरण निपटे जो एक रिकॉर्ड रहा ।
खंडपीठ न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी सृष्टि पटेल में आपराधिक 13 , सिविल के 3 प्रकरण निपटे ।
नगर पालिका परिषद के संपत्तिकर 22 प्रकरणों में वसूली दो लाख 46 हजार रुपए , एवं जलकर के 110 प्रकरण में एक लाख 67630 रु वसूली हुई ।
मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी बेगमगंज, गैरतगंज, सिलवानी, एवं देवनगर क्षेत्र के द्वारा 1255 बकायेदारों पर 6 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि बकाया होने पर नोटिस जारी करते हुए लोक अदालत के माध्यम से निपटारा करने के लिए आमंत्रित किया गया था जिसमें कुछ प्रकरणों में समझौते के तहत 3 लाख 45 हजार की राशि जमा हुई है।
वही भारतीय स्टेट बैंक के 200 ऋण प्रकरणों में 6 करोड़ 35 लाख रुपए की बकाया राशि में से प्रकरण में निराकरण हो सका जिसमें 6 लाख की वसूली हुई है । वहीं भारतीय स्टेट बैंक शाखा डांडिया के 220 प्रकरण में 5 करोड़ की बकाया राशि में से ₹2 लाख 76 हजार जमा किए गए वही 11 लाख के प्रकरणों में 10 – 10 प्रतिशत राशि बकायेदारों द्वारा जमा की गई है । जबकि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 20 प्रकरण में 48 लाख की बकाया राशि में एक प्रकरण में एक लाख रुपए की वसूली हुई । मप्र ग्रामीण बैंक की बेगमगंज की मुख्य शाखा एवं सांयकालीन तथा सुल्तानगंज की तीनों शाखाओं में 17 ऋण प्रकरणों में 51 लाख 29 हजार की बकाया राशि में एक प्रकरण में मात्र 5 हजार जमा हुए ।
आज की लोक अदालत की विशेषता यह रही कि दाम्पत्य जीवन के मामलों में पति -पत्नी के बीच ज्यादा समझौते हुए । जिससे खुशी देखी गई ।

Related Articles

Back to top button