समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा एक नयी सार्थक पहल,,,
जिला अधिवक्ता संघ परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा द्वारा शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सर्वधर्म समभाव समरसता सभी वर्गों में समानता की भावनाओं को लेकर मानवता जनहित में जागृत हेतु एक नयी सार्थक पहल कटनी जिलाध्यक्ष सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम जिला अधिवक्ता संघ परिसर में उपस्थित वरिष्ठ शिक्षक अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता ओ पी निगम, एम एल तिवारी, श्रीराम तिवारी, श्री बिलैया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला ने की । कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर धूप दीप नैवेद्य अर्पित कर प्रारंभ किया गया l कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता मीना सिंह बघेल द्वारा किया गया मचांसीन अतिथियों का स्वागत जूनियर अधिवक्ता शिखा पांडे, माही विश्वकर्मा द्वारा रोली तिलक व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओ पी निगम ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि आज़ इतने वर्षों के बाद यह हम पहली बार ऐसा शिक्षक दिवस पर हम वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा जो एक नयी सार्थक पहल की गई हैं वह बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है l हमें बेहद खुशी हुई और आशा करते हैं कि ऐसे ही कुछ अच्छे कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखें l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि हमें आज़ शिक्षक दिवस पर ऐसे गुरूजनों का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ हमारा मनोबल बहुत ही हर्षित हुआ है निश्चित ही हम इस लड़ाई में सफलता हासिल होगी l कार्यक्रम की संयोजिका समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने अपने ओजस्वी विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर अपने जीवन में एक सारथी बनकर दूसरों की समास्याओं हेतु समाधान करने हेतु काम करना चाहिए ना कि स्वार्थी बनकर किसी के साथ ग़लत काम करना चाहिए हमें अपने फर्ज का एहसास होना चाहिए और अपने कर्म का एहसास होना चाहिए कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ परिसर में उपस्थित सभी मंचासीन अतिथियों का आत्मीय भव्य सम्मान अधिवक्ता अंजूलता परौहा, सावित्री विश्वकर्मा माही, शिखा, मीना सिंह बघेल एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी सहित सभी ने श्रीफल व कलम एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सह्रदय से अभिनंदन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त सावित्री विश्वकर्मा द्वारा किया गया,। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल, सचिव अधिवक्ता मथुरा तिवारी, पुस्तकालय प्रभारी अधिवक्ता संदीप नायक, श्रीराम यादव, शेख नवाब, मुकेश गोस्वामी, राकेश यादव, रामसिया सोनी, सुभाष पटेल, जूनियर अधिवक्ता सनत परौहा, संजीव श्रीवास्तव, सुश्री गुड़िया सिंह, सहित सभी अधिवक्ताओं की गरिमामय उपस्थिति में शिक्षक दिवस पर आयोजित वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।



