तपोभूमि गंगा झिरिया धाम में 1100 दीप जलाकर मनाई गई छोटी दीपावली

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बीजाडोगरी धार्मिक प्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र तपोभूमि गंगा झिरिया धाम में देव उठनी एकादशी पर जहां दिन भर भव्य आयोजन हुआ वहीं रात्रि में श्रद्धालुओं में रात्रि जागरण कर भगवान को जगाने का कार्य किया। इस पर्व पर छोटे महंत श्रीराम अनुग्रह दास महराज जी के सानिध्य में 1100 दीपक प्रज्वलित कर छोटी दीपावली मनाई और विधिः विधान बीजाडोगरी क्षेत्र के ग्रामीण ने भगवान का पूजन किया। देवताओं को जगाने के लिए सभी श्रद्धालुओं ने रात्रि जागरण किया और भजन कीर्तन कर पूरी रात धर्ममय माहौल निर्मित रहा। जैजै धाम फतेहपुर के महंत हानाजी श्री अजब दास जी के द्वारा शुरू की गई थी पंरपरा अब उनके उत्तराधिकारी छोटे महंत श्रीराम अनुग्रह दास महाराज जी के सानिध्य देव उठनी एकादशी पर यह परंपरा निरंतर चलीं आ रही है। विश्व कल्याण के लिए तपोभूमि गंगा झिरिया धाम बड़ी संख्या में क्षेत्र ग्रामीण उपस्थित रहे।


