मध्य प्रदेश

गुड़ी पड़वा पर गुरुकुल में परिचर्चा का आयोजन हुआ

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । रायसेन जिले के बरेली में स्थित अग्रणी शैक्षणिक संस्था जो भारतीय संस्कृति के आधार पर विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करती आ रही हैं गुरूकुल स्कूल में चैत्र नवरात्रि गुड़ी पड़वा और हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिन एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।
इस परिचर्चा में नगर के सभी समाज प्रमुख एवं सभी समितियों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया एवं परिचर्चा के विषय 21वीं सदी में भारतीय संस्कार और समाज की भूमिका में अपने विचार रखने का अवसर प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि नगर के गुरूकुल स्कूल द्वारा विद्यालय के बच्चों को भारतीय संस्कृति के आधार पर शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों और संस्कारों को बढ़ावा देने की गतिविधियां की जाती है। परिचर्चा का शुभारंभ विद्यालय के संचालक प्रशांत राठी, राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष अखिल खरे एवं हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष मनमोहन शर्मा द्वारा एवं अन्य सभी अतिथियों द्वारा किया गया । परिचर्चा के दौरान विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वागत गीत एवं मां दुर्गा के भजन भी प्रस्तुत किये गये। परिचर्चा में महिलाओं की भी विशेष उपस्थिति रही जिन्होने भारतीय संस्कृति एवं धर्म को बढ़ावा देने हेतु अपने घरों में अपने बच्चों के अलावा समाज में ऐसी गतिविधियां जिसे बच्चों में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार हो उनको करने के लिए प्रेरित किया गया एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। सभी संगठनों के प्रमुखों एवं समाजों के प्रमुखों द्वारा आने वाले समय में बच्चों के बीच इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन करने की बात भी रखी गई। यह रहे उपस्थित परिचर्चा में टीना भावसार, संगीता जैन, रजनी राय, आयुष्का खरे सहित सचिन शांडिल्य, रोसिश राय, नवीन कुकरेले, राहुल मालवीय, रामकुमार भार्गव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button