मध्य प्रदेश

अभाविप ने पुलवामा आतंकवादी हमले के शहीद हुए सैनिकों की बरसी पर दी श्रद्धांजलि

,भारत का नक्शा बनाकर उनकी याद में जलाए सैकड़ों दीप
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
पुलवामा जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए 44 अमर शहीद 44 आर्मी, बीएसएफ के सैनिकों को नमन करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय के नेतृत्व में संगठन के नेताओं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यह आयोजन विधार्थी परिषद ने शहर के गर्ल्स स्कूल ग्राउंड में भारत देश का नक्शा बनाया और सैनिकों की पेंटिंग बनाई उसमें सैकड़ों दीपक जलाए उनकी देश की खातिर कुर्बानी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय ने बताया कि 14 फरवरी को जिस दिन देश के अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी उस दिन से काला दिवस मनाया जाता है। एबीवीपी हर साल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 14 फरवरी शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत के नक्शे को शासकीय गर्ल्स ग्राउंड में बनाया गया एवं शहीदों को दी श्रद्धांजलि, जिला सयोजक शुभम उपाध्याय ने बताया है कि पुलवामा में आतंकवादियों के कायराना हरकत के कारण शहीद हुए सभी 44 जवानों शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
श्रद्धांजलि सभा में विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय, अश्वनी पटेल , गोलू नाथ योगी, सलोनी भदोरिया , संजना धाकड़, गौरव शर्मा , राजा आदिवासी, अमर चौधरी, विकाश सेन, विशाल चंदेल, सोनू कोली, सौरभ दायमा, प्रतिभा चौहान, नैना पंथी, वैशाली , दीपक तिवारी , सूरज प्रजापति, अजय कीर , महेश सिसोदिया, आयुष मोदी, मनीष गौर, अर्जुन चौधरी, गोविंद चौधरी,
अंशुल, राज जाटव, महेंद्र जाटव, राहुल कुशवाह आदि उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button