मध्य प्रदेश

देवरी को नगर परिषद का दर्जा, नागरिकों ने किया आभार व्यक्त

रिपोर्टर : भगवत चौरसिया
देवरी। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय, बल्लभ भवन भोपाल द्वारा 14 फरवरी को मध्यप्रदेश के राजपत्र क्रमांक 84 में रायसेन जिले के देवरी नगर को नगर परिषद का दर्जा का प्रकाशन किया गया है।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम तथा आदेशानुसार तरुण राठी उपसचिव से प्रकाशित आदेश में ग्राम पंचायत देवरी, गोरखपुर, डुंगरिया जागीर ,बूधनवाडा, बम्होरी देवरी कुल 5 पंचायतों 15 ग्रामो का विलय करते हुए नगर परिषद देवरी का दर्जा दिया गया है।
नागरिकों ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, सांसद रावउदय प्रताप सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल आदि का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button