मीना बाजार में वन विभाग निशुल्क पौधा वितरण कर रहा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । वन परिक्षेत्र बेगमगंज संपूर्ण जिले में नित्य नए कारनामे अंजाम देने के कारण सुर्खियों में है। वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार ने जहां जंगल में आगजनी रोकने के लिए वनरक्षकों की सुबह से जंगलों में ड्यूटी को अंजाम देकर काबू पाने का प्रयास किया, वहीं कोल्ड ड्रिंक्स की खाली बोतलों और कबाड़ के समान से घोसले बनाकर गर्मी में पक्षियों को दाना पानी और घोसले की सुविधा प्रदान की इसके अलावा दूध के खाली पैकिटों को इकट्ठा करवाकर उसमें फलदार छायादार पौधों की पौध तैयार करके अब जहां 60 पंचायत में निशुल्क वितरित की जाना हैं वहीं दशहरा मैदान में लगे मीना बाजार में दो स्टाल लगाकर मीना बाजार घूमने आने वाले लोगों के लिए निशुल्क पौधा वितरण का कार्यक्रम शुरू किया है गुरुवार को जिला वनमंडलाधिकारी विजय कुमार मीना बाजार पहुंचे और वन विभाग द्वारा लगाई गई दो स्टालों पर मीना बाजार में आने वालों को निशुल्क पौधा वितरण किया।
पर्यावरण को बढ़ावा देने और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम के कार्यक्रम को साकार करने के लिए वन विभाग की इस पहल की चर्चा चहूं और हो रही है और लोग वन परिक्षेत्र के इस कार्य की भी भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।



