मध्य प्रदेश
बैतूल-छिंदवाड़ा पैसेंजर में लगी भीषम आग, दो बोगियां जलकर खाक
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
बैतूल । बुधवार को भारतीय रेल विभाग की बैतूल जिले में इंदौर छिंदवाड़ा- भोपाल पैसेंजर ट्रेन में अचानक भीषण आग लग गई है। बताया गया कि दो बोगियों में आग लगी है। सभी बोगियां अंदर से लॉक थी। घटना के समय खाली ट्रेन आउटर पर खड़ी थी। सूचना पर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिया के ऊपर जिस जगह बोगियां थी, वहां तक फायर बिग्रेड की टीम को पहुंचने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद जलती हुई बोगियों के साथ ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।



