ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न, नगर कार्यकारणी का गठन
सिलवानी। रविवार को ब्राह्मण समाज नगर सिलवानी की बैठक श्री जानकी रमण साकेतधाम काठिया मंदिर में परशुराम भगवान के समक्ष संपन्न हुई।
बैठक ब्राह्मण समाज ब्लॉक अध्यक्ष पंडित नीलमणि शुक्ला की अध्यक्षता में ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा ब्राह्मण समाज सिलवानी नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें नगर अध्यक्ष शुभम शर्मा, उपाध्यक्ष देव शर्मा, सचिव अंतोदय पांडे, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, मीडिया प्रभारी आदित्य बाजपेई, महामंत्री अभिषेक शर्मा, उदय मिश्रा, प्रशांत मुखरैयां, आलोक शर्मा को बनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रुप से ब्लॉक अध्यक्ष नीलमणि शुक्ला , ब्लॉक उपाध्यक्ष संजू तिवारी, महामंत्री आनंद सहारिया, सह सचिव राजू पाण्डेय, संगठन मंत्री कौशल किशोर दुबे, प्रचार मंत्री श्री शर्मा एवं साथ ही नगर के युवा साथी शुभम शर्मा, अभिषेक शर्मा, शुभम राजोरिया, आलोक शर्मा, अश्वनी शुक्ला, सोनू शर्मा, विष्णु दुबे, आदित्य दुबे, उदय मिश्रा, आदित्य बाजपेई, सुनील शर्मा, लोकेश शर्मा, आयुष तिवारी, मयंक शर्मा, अतुल शर्मा, देव शर्मा, प्रशांत मुखरैया आदि उपस्थित रहे ।



