मध्य प्रदेश

भगवामय हुई नगर पालिका बेगमगंज, भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी संदीप लोधी ने मारी बाजी

रिपोर्टर : राधेश्याम साहू

नगरपालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर (भट्टू घोषी) निर्विरोध निर्वाचित हुए

बेगमगंज । बेगमगंज नगर पालिका अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 8 अगस्त सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में निर्वाचन की प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अभिषेक चौरसिया के समक्ष शुरू हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी संदीप लोधी अपना नामांकन निर्वाचन अधिकारी के सामने प्रस्तुत किया । वही दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी की ओर से अधिकृत राजेश यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया! दोनों ही नामांकन जांच प्रक्रिया में सही पाए गए थे। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी संदीप लोधी को 15 मत प्राप्त हुए और विजयश्री हासिल की वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी से अधिकृत राजेश यादव को 3 वोट प्राप्त हुए।
कांग्रेस पार्टी के पार्षदों ने की कि आज मीटिंग, कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशिय को मिले मात्र 3 वोट, जबकि कांग्रेस पार्टी के 6 पार्षद नगर पालिका में चुनकर आए थे। नगरपालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर (भट्टू घोषी) निर्विरोध निर्वाचित हुए

नव निर्वाचित अध्यक्ष संदीप लोधी

Related Articles

Back to top button