मध्य प्रदेश
भमका से रोझन मार्ग में काजवे कम रपटा स्वीकृत
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह के प्रयास पर ढीमरखेडा विकासखंड के ग्राम भमका से रोझन मार्ग पर काजवे कम रपटा निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृत मिल चुकी है। प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने बताया कि ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के माध्यम से काजवे कम रपटा का निर्माण किया जाएगा। निर्माण के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। गौरतलब है नदी पर पुल नहीं होने से रोझन गांव के लोगों को लंबे समय से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बरसात के दिनों में पानी अधिक होने से और परेशानी बढ जाती है। इस दौरान इलाज सुविधाओं के लिए ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पडता है। जिससे जूझते ग्रामीणों द्वारा काफी समय से यहां पर पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। काजवे कम रपटा निर्माण होने के बाद ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।



