मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा की विदाई यात्रा में नागरिक बढे बिजली के बिल दिखाएं : करणसिंह चौहान

स्लीमनाबाद पेयजल समस्या पर कांग्रेस करेगी आंदोलन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान
l चारों ओर ढोल पिट रहे हैं ढोल की थाप गुंजायमान है यह प्रदेश में बदलाव की गूंज है भाजपा की यह विकास यात्रा नहीं विदाई यात्रा है भाजपा नेताओं को अपनी गाथा सुनाने के लिए गांव में नागरिक नहीं मिल रहे स्लीमनाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष करणसिंह चौहान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आवाहन किया है कि भाजपा के नेता जब आपके गांव आए तो उन्हें करंट मारते बढे हुए बिजली के बिल हाथ में थमाए, महंगे खाद बीज क्यों है इसका जवाब भाजपा के नेता दें l
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य प्रदीप त्रिपाठी ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल रही है स्लीमनाबाद टनल निर्माण से स्लीमनाबाद पानी के सभी बोर सूख रहे हैं नागरिक पीने के पानी के लिए तरसने लगे हैं। पूर्व विधायक निशित पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में युवा पढ़ लिख कर बेरोजगार बैठे हैं बच्चियां डिग्रियां लेकर बेरोजगार है इसका जवाब भाजपा नेताओं को देना चाहिए पूर्व जिलाअध्यक्ष गुमान सिंह ने कहा कि मैं निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का कार्यकर्ता रहूंगा मध्य प्रदेश शिक्षा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी कहा कि बहोरीबंद क्षेत्र के विधायक की निष्क्रियता क्षेत्र के नागरिक परेशान है l
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी स्लीमनाबाद के अध्यक्ष पं. प्रदीप त्रिपाठी के अगुवाई में स्लीमनाबाद में नवनिर्वाचित जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान के प्रथम नगर आगमन में स्वागत व कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन हुआ महिला कांग्रेस अध्यक्ष माधुरी जैन, ब्लॉकाध्यक्ष बहोरीबंद अजय गर्ग, डॉ. आरके यादव, सुशील पाण्डेय ने भी सभा को संबोधित किया l
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य अनुज ठाकुर बिजली प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आदित्य दुबे, अनुराग मिश्रा, मंडलम अध्यक्ष राकेश साहू, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित गर्ग, आकेश जैन, दीपक तिवारी, अभिषेक दुबे, जिला कांग्रेस के जार्ज डेविट, एडवोकेट संदीप जयसवाल, धीरज यादव, प्रकाश हल्दकार, प्रशांत जैन, प्रशांत सोनी, संतलाल हल्दकार, रवि ठाकुर, मुन्नी लाल बर्मन, गेंदलाल आदिवासी, सुमित तिवारी बंधी प्रकाश काछी तिहारी, राजेश कुमार हलदकार, अनुज लाखन सिंह डूंगरिया, प्रताप सिंह खेरवा रविशंकर सिंह बेड़, सुभाष साहू धरवारा, चंद्र प्रताप मिश्रा सलैया, वृंदावन पटेल भवनवारा, विजय कुमार यादव टिकरिया, मुनीप्रसाद कूल शिवपुरी, रामकेश यादव कोहका, विजय कुमार यादव टिकरिया, हरिलाल बिछुआ, गणेश कुल हरदुआ, प्रशांत सोनी गुदरी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button