क्राइममध्य प्रदेश

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की जनपद सीईओ से मारपीट, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज, भाजपा ने किया निष्काषित

रीवा। रीवा में जनपद सीईओ के साथ मारपीट करने वाले भाजपा नेता को निष्कासित कर दिया गया है। बनकुइंया मंडल अध्यक्ष और बीजेपी नेता मनीष शुक्ला को पार्टी ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता मनीष शुक्ला के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है। बुधवार को ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कड़े एक्शन लेने के संकेत दिए थे। गुरुवार को भाजपा ने कड़ा एक्शन लेते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की।
उल्लेखनीय है कि रीवा में जनपद सीईओ एसके मिश्रा जनपद सिरमौर निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक कर बसामन मामा से लौट रहे थे। उसी वक्त 15-20 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। और मरा समझ कर वहीं फेंक कर भाग गए थे। इस हमले में एसके मिश्रा को गंभीर चोटें आई थी। उनको संजय गांधी हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। मामले में सीईओ ने भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 20 लोगों पर मारपीट कर करने का आरोप लगाया है। इस घटना से पहले सीईओ और भाजपा विधायक के बीच फोन पर वाद-विवाद हुआ था। जिसमें विधायक ने सीईओ को धमकी दी थी। ऑडियो तेजी से वायरल हुआ था।
सीईओ एसके मिश्रा ने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष बनकुइया मनीष शुक्ला, मीडिया प्रभारी सेमरिया विवेक गौतम, विनय शुक्ल समेत 20 आरोपियों ने ओवरटेक करके उन्हें बेरहमी से पीटा। मिश्रा की शिकायत पर 3 नामजद सहित 20 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भादवि की 341, 342, 294, 147, 148, 149, 307, 353, 332 धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी आरोपी होंगे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button