भाजयुमो ने राजा पटेरिया का पुतला फूंका जमकर की नारेबाजी
रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । कांग्रेसी नेता पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पन्ना में हुई सभा में कहा था कि अगर लोकतंत्र को बचाना है तो प्रधानमंत्री मोदी की हत्या को तत्पर रहें यह बयान सामने आते ही भाजपा लगातार राजा पटेरिया के बयान की निंदा कर रही है और राजा पटेरिया पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है।
इसी क्रम में जैसीनगर के गेहूंरास चौराहा पर भाजपा युवा मोर्चा जैसीनगर ब्लॉक अध्यक्ष सनिल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राजा पटेरिया के विरोध में नारेबाजी की साथ ही राजा पटेरिया का पुतला भी फूंका।
युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष सनिल सिंह ने कहा कि राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री की हत्या का जो बयान दिया है जिसकी हम सभी कड़ी निंदा करते हैं साथ ही राजा पटेरिया पर सख्त कार्यवाही मांग की है।
पुतला दहन कार्यक्रम में युवा मंडल अध्यक्ष सनिल सिंह सेमाढाना, महेश तिवारी परासिया, राहुल घोषी जमुनिया, विक्की जोशी जैसीनगर, सत्यम गोतम अगरिया, आकाश पांडे खजुरिया, नवनीत आठिया, सोहेल खान तोड़ा, यशपाल सिंह, राजा ठाकुर, मोहित सिंह करैया, कमल सिंह, लवकुश बिछुआ, धर्मेंद्र ठाकुर तोड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।



