मध्य प्रदेशराजनीति

भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक में उत्तरप्रदेश के मंत्री हुए शामिल, रामपाल सिंह का हुआ भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बेगमगंज, ग्रामीण मंडल सुल्तानगंज एवं बेगमगंज की संयुक्त कामकाजी बैठक दशहरा मैदान स्थित भाजपा कार्यालय में उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रतापसिंह की मुख्य अतिथि में आयोजित की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुनः क्षेत्रीय विधायक रामपालसिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रामपालसिंह का आतिशबाजी कर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह का सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, सुल्तानगंज मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, बेगमगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल के समस्त कार्यकर्तागण, जनप्रतिनिधि गण, समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सेक्टर के संयोजक, सह संयोजक, बूथ समिति के अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए, अंत्योदय समिति के संयोजक, सदस्य, जनपद सदस्य, पार्षद गण, सरपंच एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button