भारत जोड़ों यात्रा : भाजपा सरकार केवल शोषण कर रही- नीलेश अवस्थी पूर्व विधायक
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा लगातार समर्थन
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । जबलपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र के पाटन मझौली विधानसभा से शुरू हुई कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को खुडावल से प्रारम्भ होकर हरदुआ, बंधा, नादघाट, तलाड पहुची । इस यात्रा में क्षेत्रीय पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी के संयोजन में चल रही है। यात्रा में आमजन वर्तमान की भाजपा सरकार और क्षेत्र के विधायक की कमियां भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक नीलेश अवस्थी को बताईं गई । चाहे बात पीने के पानी को लेकर हो चाहे सड़क या अन्य समस्याओ को लेकर ग्रामीणों ने काग्रेंस के पूर्व विधायक को खुलकर बताई और चर्चा की । इस यात्रा के दौरान नीलेश अवस्थी को हर ग्रांम में अच्छा समर्थन देखने को मिल रहा है । वही उन्होंने कहा भाजपा सरकार केवल शोषण कर रही है । उनकी नितियों का लोगों को लाभ कुछ भी नही मिल रहा है l। ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्ष 2013 से 18 तक क्षेत्र के विधायक रहे नीलेश अवस्थी के कार्यकाल के दौरान जो उपलब्धियां ग्रामीण क्षेत्र को मिली थी वैसी उपलब्धियां इन 5 वर्षों में देखने को भी नहीं मिलीं हैं । इस काग्रेस भारत जोड़ों यात्रा के दौरान अधिक संख्या में लोगों ने काग्रेस की सदस्यता ग्रहण की । जिसमें बरगी से नीरज साहू, अतुल विश्वकर्मा, समीर सोनी, शिवदत्त मिश्रा, मुकेश सोनी राजेश परौहा, संतोष मिश्रा सहित स्थानीय लोगों के साथ ग्राम खुडावल में 15 लोगों ने काग्रेंस की नीती से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की। भारत जोड़ो यात्रा में प्रदीप बर्मन, आभाष दुबे, आशीष पटेल, अशोक मिश्रा, गोलू तिवारी, गजेंद्र खंपरिया, आशीष वीरू शुक्ला, धर्मेश यादव, महेश पटेल, घनश्याम खंपरिया के द्वारा सक्रिय योग दान किया जा रहा है।



