नारायणपुर स्कूल के पास खुला मुर्गीपालन केंद्र होने से बच्चे हो रहे है बीमार, बदबू से खाना पीना व पढना हुआ मुश्किल

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । विकास खंड देवरी के अन्तर्गत आदिवासी व पिछडा वर्ग बाहुल्य ग्राम नारायणपुर मे संचालित शासकीय प्राथमिक शाला के नजदीक बने मुर्गी पालन केंद्र के कारण अध्ययनरत करीब चालीस छात्र छात्राओ व स्कूल स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है बच्चो का कहना है कि स्कूल से लगा हुआ बिल्कुल पास मे ही मुर्गी पालन केंद्र है जिसकी दुर्गंध से उनकी तबियत आये दिन बिगड रही है मुर्गी पालन केंन्द से लगा हुआ किचन शेड व भोजनालय है जहां पर सभी बच्चे बैठकर खाना खाते है लेकिन मुर्गियों की बीट की बदबू इतनी तेज व असहनीय होती है की खाना का निवाला तक पेट मे नही जाता, भीषण दुर्गंध से हम लोग ठीक से पढ नही पा रहे है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने हमारे प्रतिनिधि को बताया है की विद्यालय के नजदीक मुर्गी पालन केंन्द है जो स्कूल साइड से खुला हुआ है जिसकी दुर्गंध विद्यालय मे आती है इससे बच्चो को पढाना मुश्किल हो रहा है बच्चे दुर्गंध के कारण ठीक से दोपहर मे खाना नही खा पा रहे है और बीमारी के शिकार हो रहे है। एसडीएम तहसीलदार व संबंधित अधिकारी इस ओर तत्काल ध्यान देंकर समस्या का हल मौके पहुंचकर तुरंत करे।



