पोषण माह पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह के दुसरे सप्ताह में प्राचार्य कल्पना जांभूलकर के मार्गदर्शन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम आज के प्रभारी प्राचार्य दीपक अहिरवार ने पोषण आहार के बारे में बताया उसके पश्चात प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का शुभारभ किया गया जिसमे 3 टीम बनाई गई और 3 राउंड रखे गए पहले राउंड में सामान्य प्रश्न पोषण आहार से संबंधित पूछे गए।दूसरे राउंड में पहचान क्या है में इसमें चित्र दिखाया गया जिसकी पहचान करनी थी तीसरे और आखिरी राउंड में पर्ची के नाम के अनुसार प्रत्येक टीम को 3 प्रश्न पूछे गए बाद में निर्णायक दल द्वारा निर्णय लिया गया इसमें प्रथम स्थान पर टीम बी विजेता रही जिसके सदस्य थे तनु पांडे, आकांक्षा दुबे, अंजली गौड़ और खुशबू यादव सभी प्रथम वर्ष की छात्राए थीं कार्यक्रम का संचालन डॉ पूजा सिंह द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुष्मिता चौरसिया द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थीयों के साथ साथ प्राध्यापको ने भी भाग लिया और कार्यक्रम को रोचक बनाया।



