मध्य प्रदेश

मंत्री के क्षेत्र में। ढाई – ढाई साल के लिए बने जनपद अध्यक्ष

रिपोर्टर : हरिकांत विश्वकर्मा

सागर । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 में नई नई तस्वीर सामने आ रही है। ऐसा ही कुछ सागर जिले की जनपद पंचायत जैसीनगर में हुआ।
जनपद पंचायत जैसीनगर के अध्यक्ष पद को लेकर ऐतिहासिक फैसला कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कार्यालय में मंत्री की उपस्थिति में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अशोक सिंह बामोरा की उपस्थिति में एक फैसला हुआ। फैसले में मंगल सिंह चैनपुरा तथा संतोष सिंह नयाखेड़ा के बीच जनपद पँचयत्वअध्यक्ष पद को लेकर जो खींचतान कई दिनों से चल रही उसका समापन किया गया। प्रथम ढाई साल के लिए रामबाबू (बृजेंद्र सिंह) नयाखेड़ा नया तथा दूसरी पारी में ढाई साल के लिए सचिन मंगलसिंह चैनपुरा को मौका देने हेतु आपसी सहमति बनी । उपस्थित सभी अतिथियों ने मिठाई खिलाकर सब का आभार माना एवं अग्रिम शुभकामनाएं दीl

Related Articles

Back to top button