धार्मिक

मंदिरो, पंडालों, घरों में विराजे गजानन क्षेत्र में गणेश उत्सव की धूम

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l मंदिरो, पंडालों, व घर घर विराजे भगवान गणेश जी का महापर्व गणेश उत्सव की धूम सिलौडी समेत पूरे क्षेत्र में रही। गणेश चतुर्थी से जगह जगह घरों एवं मंदिरो में भक्तो ने प्रथम पूज्य भगवान विघ्नहर्ता गणेश जी के पूजन से भक्तिमय है। दस दिवसीय महापर्व में गणेश चतुर्थी को प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रतिदिन भजन कीर्तन, सुन्दर कांड, आरती के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन जगह जगह हो रहे है। सिलौडी एवं क्षेत्र का सारा वातावरण गणपति बब्बा की पूजा पाठ से भक्तिमय है l सिलौड़ी एवं आस पास के क्षेत्र नेगई, तिलमन, कचनारी, पाली, कछारगाँव, गौरा, खमारिया, सिमारिया, झिरमिला, डाला, अतरसूमा, संगवा, लालपुर आदि सभी ग्रामो के मंदिरो, घरों में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के महा पर्व गणेश उत्सव की धूम है। श्रीराम मंदिर में भगवान श्री गणेश की रोज सुबह शाम आरती आयोजन के बाद प्रसाद वितरण किया जा रहा है वहीं शिव चौक में भगवान श्री गणेश के दर्शन के लिए श्र्धालु गण लगातार पहुंच कर पुण्य लाभ ले रहे है, घरों में भी भगवान गणेश जी के पूजा पाठ में भक्त मगन है।

Related Articles

Back to top button