मध्य प्रदेशराजनीति

हरीसिंह लोधी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश कार्य समिति सदस्य नियुक्त

रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रणबीर सिंह रावत की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष नारायणसिंह कुशवाह द्वारा हरिसिंह लोधी कुंडाली को पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया ।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त होने पर हरिसिंह लोधी ने कहा कि संगठन को मजबूती दिलाना पिछड़ा वर्ग एवं गरीबों के हित में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी ।
उनकी नियुक्ति पर सुशील शर्मा, पंकज शर्मा, धर्मेंद्र पटेल, तेज सिंह लोधी, लक्ष्मण सिंह लोधी, मोहन त्रिवेदी, विपिन शर्मा, मित्रमंडली एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button