
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• *_जय श्री हरि_* •••✦
🧾 *आज का पंचाग* 🧾
*सोमवार 09 नवंबर 2026*
09 नवंबर 2026 दिन सोमवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज स्नान – दान की पुण्यात्मा सोमवासरीय अमावस्या है। आज जैन समाज के महावीर जी का निर्माण दिवस है। आप कासी के अन्यत्र गोवर्धन पूजा एवं प्रतिपदा का बलिपूजा भी किया जाएगा। आज सायं काल में गौमाता के साथ क्रीड़ा भी करने की प्रथा है। आज सोमवार की अमावस्या अर्थात सौमारी अमावस्या है। आप पीपल वृक्ष की जड़ में भगवान श्रीविष्णु की प्रतिष्ठा करके यथा विधान सम्यक प्रकार से भगवान श्रीमन्नारायण का पूजन करना चाहिए। इससे सौभाग्यवती स्त्रियों को धन – सुख एवं सौभाग्यादी की प्राप्ति सहज ही हो जाती है। आज शुभवार कि अमावस्या होने से सुभिक्ष और प्रजा में सुख का योग बनता है। आप सभी सनातनियों को “सौमवती अमावस्या” की हार्दिक शुभकामनाएं।।
महा मृत्युंजय मंत्र – ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।
☄️ *_दिन (वार) – सोमवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से पुत्र का अनिष्ट होता है शिवभक्ति को भी हानि पहुँचती है अत: सोमवार को ना तो बाल और ना ही दाढ़ी कटवाएं ।
*_सोमवार के दिन भगवान शंकर की आराधना, अभिषेक करने से चन्द्रमा मजबूत होता है, काल सर्प दोष दूर होता है।
*_सोमवार का व्रत रखने से मनचाहा जीवन साथी मिलता है, वैवाहिक जीवन में लम्बा और सुखमय होता है।
*_जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए हर सोमवार को शिवलिंग पर पंचामृत या मीठा कच्चा दूध एवं काले तिल चढ़ाएं, इससे भगवान महादेव की कृपा बनी रहती है परिवार से रोग दूर रहते है।
*_सोमवार के दिन शिव पुराण के अचूक मन्त्र “श्री शिवाये नमस्तुभ्यम’ का अधिक से अधिक जाप करने से समस्त कष्ट दूर होते है. निश्चित ही मनवाँछित लाभ मिलता है।
🔮 *_शुभ हिन्दू नववर्ष 2025 विक्रम संवत : 2082 कालयक्त विक्रम : 1947 नल_*
🌐 *_कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082,_*
✡️ *_शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र_*
👸🏻 *_शिवराज शक 352 प्रारम्भ_*
☮️ *_गुजराती सम्वत : 2081 नल_*
☸️ *_काली सम्वत् 5126_*
🕉️ *_संवत्सर (उत्तर) क्रोधी_*
☣️ *_आयन – दक्षिणायन_*
🌧️ *_ऋतु – सौर शरद ऋतु_*
⛅ *_मास – कार्तिक मास_*
🌒 *_पक्ष – शुक्ल पक्ष_*
📆 *_तिथि – सोमवार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष अमावस्यातिथि 12:31 PM तक उपरांत प्रतिपदा_*
🖍️ *_तिथि स्वामी – प्रतिपदा तिथि के देवता हैं अग्नि। इस तिथि में अग्निदेव की पूजा करने से धन और धान्य की प्राप्ति होती है।_*
💫 *_नक्षत्र : स्वाति 07:24 AM तक उपरांत विशाखा सौभाग्य_*
🪐 *_नक्षत्र स्वामी – स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। अधिष्ठाता देवता: वायु (पवन देव) और सरस्वती जी है_*
⚜️ *_योग : 02:56 AM तक, उसके बाद शोभन योग_*
⚡ *_प्रथम करण – नाग 12:32 PM तक_*
✨ *_द्वितीय करण : किस्तुघन 01:13 AM तक, बाद बव_*
🔥 *_सोमवार का शुभ गुलिक कालः-शुभ गुलिक काल 01:42:00 P.M से 02:59:00 P.M बजे तक_*
⚜️ *_दिशाशूलः- आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।_*
🤖 *_राहुकालः- आज का राहु काल 08:26:00 A.M से 09:39:00 A.M बजे तक_*
🌞 *_सूर्योदय – 06:43.00_*
🌅 *_सूर्यास्त 17:27.00_*
🫅🏻 *_ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः काल 4:40 ए एम से लेकर प्रातः 5:28 ए एम प्रातःकाल तक_*
🌟 *_अभिजित मुहूर्त – 11:36 ए एम से लेकर दोपहर 12:22 पी एम तक_*
✡️ *_विजय मुहूर्त – दोपहर 1:54 पी एम से लेकर दोपहर 2:39 पी एम तक_*
🐃 *_गोधूलि मुहूर्त – सायं काल 5:42 पी एम से लेकर शाम 6:06 पी एम तक_*
🌇 *_प्रातः संध्या : 5:04 ए एम से लेकर 6:16 ए एम तक_*
🌌 *_सायं संध्या – शाम 5:42 पी एम से शाम 6:54 पी एम तक_*
🚓 *_यात्रा शकुन-मीठा दूध पीकर यात्रा करें।_*
👉🏼 *_आज का मंत्र-ॐ सौं सौमाय नम:।_*
🤷🏻♀️ *_आज का उपाय-शिवजी का दुग्धाभिषेक करें।_*
🪵 *_वनस्पति तंत्र उपाय-पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।_*
⚛️ पर्व एवं त्यौहार : अभ्यंग स्थान/ सौमवती अमावस्या दोपहर 12.31/ गोवर्धन पूजा/अन्नकूट/विश्वकर्मा दिवस/ भारत के पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन स्मृति दिवस, महान संत कवि नामदेव जयन्ती, महान कवि अल्लामा मोहम्मद इकबाल जयन्ती, मेजर ध्यानचंद जयन्ती, विश्व स्वतंत्रता दिवस, उत्तराखंड स्थापना दिवस, शासक रुकनुद्दीन फिरोज शाह स्मृति दिवस, स्वाधीनता सेनानी पूरन चन्द जोशी स्मृति दिवस, भारतीय वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी जयन्ती, ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित हरगोविन्द खुराना स्मृति दिवस, राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस, राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस, विश्व उर्दू दिवस, राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस (National Legal Services Day)
✍🏼 *_तिथि विशेष – प्रतिपदा तिथि को कद्दू एवं कूष्माण्ड का दान एवं भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। प्रतिपदा तिथि वृद्धि देनेवाली अर्थात किसी भी कार्य को अथवा कार्यक्षेत्र को बढ़ाने वाली तिथि मानी जाती है। साथ ही प्रतिपदा तिथि सिद्धिप्रद अर्थात कोई भी कार्य को निर्विघ्नता पूर्वक चरम तक पहुंचाने अर्थात सिद्धि तक पहुंचाने वाली तिथि भी मानी जाती है। इस प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देवता को बताया गया है। यह प्रतिपदा तिथि नन्दा नाम से विख्यात मानी जाती है।।_l
🏘️ *_Vastu tips_* 🏚️
ऐसे जानें कपड़े गिफ्ट मिलने का शुभ प्रभाव नए और साफ कपड़े: अगर सपने में आपको नए और साफ कपड़े उपहार में मिलते हैं, तो इसे शुभ संकेत मानते हैं। यह करियर में तरक्की, नौकरी में प्रमोशन या रुके हुए कामों के पूरे होने का इशारा हो सकता है।
*_सफेद, पीले और चमकीले कपड़े: ऐसे कपड़े शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होते हैं। वहीं पीले रंग को ज्ञान और स्थिरता से जोड़ा जाता है। ऐसे सपने जीवन में खुशखबरी, पारिवारिक सुख और मानसिक संतुलन बढ़ने का संकेत देते हैं।
*_महंगे-रेशमी कपड़े: रेशमी या महंगे कपड़े मिलना आर्थिक उन्नति और बड़े लाभ का संकेत माना जाता है। यह अचानक किसी अच्छी खबर या व्यवसाय में सफलता की ओर इशारा करते हैं। ऐसे सपने व्यक्ति के जीवन में समृद्धि बढ़ने का संकेत देते हैं।
*_चमकीले कपड़े: लाल या तेज रंगों के कपड़े ऊर्जा, उत्साह और बदलाव का प्रतीक होते हैं। यह कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी, पदोन्नति और आत्मविश्वास बढ़ने का संकेत दे सकते हैं।
⚜️ *जीवनोपयोगी कुंजियां* 🔐
द्रोणपुष्पी (गुम्मा) का पारंपरिक महत्व ग्रामीण भारत में द्रोणपुष्पी को गुम्मा नाम से भी जाना जाता है। इसे एक सामान्य खरपतवार समझ लिया जाता है, किंतु आयुर्वेद में इसके औषधीय गुणों का वर्णन मिलता है।
*_लोकपरंपरा में इसे विषहर वनस्पति माना गया है और अनेक क्षेत्रों में सर्पदंश तथा कीटदंश से जुड़े घरेलू उपचारों में इसका उल्लेख मिलता है।
*_चुनें से करें नाग विष का उपचार_*
*_नाग काटने पर सबसे पहले उस स्थान पर एक प्लस के आकार का कट लगा दे। उसके बाद बिना बुझे हुए चूने को बारीक पीस कर उस स्थान पर लगा दें और उसपर एक से दो बूद पानी डालें ऐसा करने से चूना नाग के विष को खींच लेता है और रोगी ठीक हो जाता है।
*_गिलोय का गौरव गिलोय को आयुर्वेद में अमृता कहा गया है। इसका वर्णन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली तथा अनेक व्याधियों में उपयोगी वनस्पति के रूप में मिलता है।
🍊 *आरोग्य संजीवनी* 🍋🟩
मेथी जोड़ों की सूजन कम करने में मदद करती है और अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 मांसपेशियों को सपोर्ट करता है।
*_रात में 1 चम्मच मेथी और 2 अखरोट अलग-अलग पानी में भिगो दें।
*_सुबह मेथी का पानी पीकर मेथी खाएं और अखरोट चबा-चबाकर खाएं।
*_काला तिल और किशमिश काला तिल कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है जबकि किशमिश में मौजूद कुछ खनिज कैल्शियम के उपयोग में मदद कर सकते हैं।
*_रात में 2 चम्मच काला तिल और 8-10 किशमिश भिगो दें।
*_सुबह पानी पीकर दोनों को अच्छी तरह चबाकर खाएं।
*_(डायबिटीज वाले लोग किशमिश कम मात्रा में लें या विशेषज्ञ से सलाह लें।)
*_अलसी और खजूर अगर जोड़ों में कट-कट की आवाज आती है या अकड़न रहती है तो यह उपाय उपयोगी माना जाता है।
*_1 चम्मच हल्की भुनी हुई अलसी का पाउडर दूध में मिलाकर लें और साथ में 2 खजूर खाएं।
*_सफेद मूसली और बादाम आयुर्वेद में सफेद मूसली को बलवर्धक माना गया है।
*_रात में 10 ग्राम सफेद मूसली दूध में और 10 बादाम पानी में भिगो दें।
*_सुबह दूध को हल्का गुनगुना करके पिएं और बादाम खाएं।
🕯️ *गुरु भक्ति योग* 🌸
सतयुग का वह समय था, जब पृथ्वी पर अधर्म की छाया धीरे-धीरे फैलने लगी थी। हिमालय की ऊंची चोटियों से लेकर समुद्र की अथाह गहराइयों तक एक अजीब भय का वातावरण था। जंगलों में रहने वाले ऋषि-मुनि अपनी तपस्याओं में लीन थे, देवता अपने-अपने लोकों में सुरक्षित थे और मनुष्य अपने जीवन में व्यस्त। लेकिन इन्हीं सबके बीच, पृथ्वी के एक अत्यंत घने, अंधकारमय और सुनसान वन में एक ऐसा दानव तपस्या कर रहा था, जिसकी महत्वाकांक्षा केवल शक्ति प्राप्त करना नहीं, बल्कि पूरे ब्रह्मांड पर अपना अधिपत्य जमाना था। उसका नाम था—मूरा।
*_वह जंगल इतना भयानक था कि वहां दिन में भी सूर्य की किरणें जमीन तक नहीं पहुंच पाती थीं। ऊंचे-ऊंचे वृक्षों की काली छाया हर दिशा को निगल चुकी थी। पक्षियों का कलरव भी वहां सुनाई नहीं देता था। केवल एक आवाज थी—मूरा की भारी और तप्त सांसों की। उसकी आंखें लगातार आसमान की ओर टिकी रहती थीं, मानो वह स्वर्ग के सिंहासन को अपनी आंखों से ही निगल लेना चाहता हो। उसके भीतर केवल एक ही आग जल रही थी—देवराज इंद्र को पराजित करके स्वर्ग का स्वामी बनना।
*_अपने इस भयानक संकल्प को पूरा करने के लिए उसने जंगल के बीचोंबीच एक विशाल वृक्ष के नीचे तपस्या आरंभ की। वह एक पैर पर खड़ा हो गया, आंखें बंद कर लीं और वर्षों तक बिना हिले-डुले भगवान ब्रह्मा का ध्यान करने लगा। समय बीतता गया। ऋतुएं बदलती रहीं। कभी भयंकर सर्दी उसकी हड्डियों को जमा देती, तो कभी तपती गर्मी उसके शरीर को जला डालती। वर्षा के तूफानों ने उसे डुबोने की कोशिश की, लेकिन मूरा अडिग खड़ा रहा। धीरे-धीरे उसका शरीर सूखकर केवल हड्डियों का ढांचा बन गया, लेकिन उसके मन का अहंकार और महत्वाकांक्षा जिंदा रही।
*_हजारों वर्षों की इस कठिन तपस्या से अंततः सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा प्रसन्न हुए। एक दिन पूरे जंगल में दिव्य प्रकाश फैल गया। आकाश से स्वर्णिम किरणें उतरीं और भगवान ब्रह्मा अपने हंस वाहन पर प्रकट हुए। उनके आते ही सूखे वृक्षों में हरियाली लौट आई, हवाएं सुगंधित हो उठीं और वातावरण पवित्र हो गया। ब्रह्मा जी ने गंभीर स्वर में कहा, “मूरा, तुम्हारी तपस्या सफल हुई। मांगो, क्या वरदान चाहते हो?”
*_मूरा ने धीरे-धीरे अपनी आंखें खोलीं। उसके चेहरे पर कुटिल मुस्कान फैल गई। उसने हाथ जोड़कर कहा, “हे परमपिता! मुझे ऐसा वरदान दीजिए कि इस सृष्टि का कोई भी देवता, दानव, मनुष्य, गंधर्व या कोई भी अस्त्र-शस्त्र मेरा वध न कर सके। मैं हर परिस्थिति में अजय रहूं।”
*_ब्रह्मा जी जानते थे कि यह वरदान भविष्य में विनाश का कारण बनेगा, लेकिन तपस्या के नियमों से बंधे होने के कारण उन्होंने कहा, “तथास्तु।”
*_बस उसी क्षण मूरा का सूखा हुआ शरीर विशाल और भयानक रूप में बदल गया। उसकी आंखों में अहंकार की लाल ज्वाला जल उठी। उसे लगने लगा कि अब पूरे ब्रह्मांड में उससे बड़ा कोई नहीं। वह जोर-जोर से हंसने लगा और उसकी हंसी से पूरा जंगल कांप उठा। बिना समय गंवाए उसने स्वर्ग की ओर प्रस्थान किया।
*_कुछ ही क्षणों में वह बादलों को चीरता हुआ स्वर्ग के द्वार तक पहुंच गया। स्वर्ग के प्रवेश पर देवराज इंद्र अपने दिव्य अस्त्र वज्र के साथ खड़े थे। इंद्र ने क्रोध में अपना वज्र पूरी शक्ति से मूरा पर फेंका। आकाश में बिजली चमकी, भयानक गर्जना हुई, लेकिन वज्र मूरा के शरीर से टकराकर खिलौने की तरह दूर जा गिरा। मूरा को एक खरोंच तक नहीं आई। उसने हंसते हुए इंद्र का गला पकड़ा और उन्हें स्वर्ग से बाहर अंतरिक्ष में फेंक दिया। इसके बाद वह सीधे इंद्र के सिंहासन पर जा बैठा। देवताओं में हाहाकार मच गया। स्वर्ग पर एक दानव का अधिकार हो चुका था।
*_अपना सब कुछ खो चुके इंद्र अत्यंत दुखी और निराश होकर क्षीरसागर पहुंचे। वहां भगवान श्री हरि विष्णु शेषनाग की शैया पर विश्राम कर रहे थे और माता लक्ष्मी उनके चरण दबा रही थीं। इंद्र रोते हुए प्रभु के चरणों में गिर पड़े और बोले, “हे नारायण! मूरा नामक दानव ने ब्रह्मा जी के वरदान से अजय होकर स्वर्ग पर अधिकार कर लिया है। मेरा वज्र भी उस पर बेअसर हो गया। अब केवल आप ही हमारी रक्षा कर सकते हैं।”
*_भगवान विष्णु ने शांत मुस्कान के साथ अपनी आंखें खोलीं और बोले, “धैर्य रखो देवराज। हर अहंकार का अंत निश्चित होता है।”
*_कुछ ही समय बाद अंतरिक्ष में भगवान विष्णु और मूरा आमने-सामने खड़े थे। मूरा ने उपहास करते हुए कहा, “विष्णु! तेरे अस्त्र अब मुझ पर काम नहीं करेंगे। लौट जा, वरना आज तेरा भी अंत हो जाएगा।”
*_भगवान विष्णु शांत रहे। उन्होंने अपना सारंग धनुष उठाया और हजारों बाण मूरा पर छोड़ दिए। लेकिन सभी बाण उसके शरीर को छूते ही धूल बन गए। फिर प्रभु ने अपनी कौमोदकी गदा से प्रहार किया, लेकिन मूरा अडिग खड़ा रहा। अंत में भगवान ने अपने सबसे शक्तिशाली अस्त्र सुदर्शन चक्र का आह्वान किया। चक्र सूर्य की भांति चमकता हुआ मूरा की गर्दन की ओर बढ़ा, लेकिन ब्रह्मा जी के वरदान ने उसे भी निष्फल कर दिया। सुदर्शन चक्र बिना कोई हानि पहुंचाए वापस लौट आया।
*_यह देखकर देवता भयभीत हो उठे। ऐसा पहली बार हुआ था जब सुदर्शन चक्र भी किसी के सामने असहाय सिद्ध हुआ था। लेकिन भगवान विष्णु समझ चुके थे कि मूरा को केवल उसी शक्ति से मारा जा सकता है जो इस सृष्टि में पहले कभी अस्तित्व में ही न रही हो।
*_तभी भगवान अचानक युद्धभूमि छोड़कर पृथ्वी पर आ गए। हिमालय की बर्फीली घाटियों के बीच स्थित सिंहावती नामक रहस्यमयी गुफा में जाकर उन्होंने अपने सभी अस्त्र बाहर रख दिए और भीतर जाकर योगनिद्रा में लीन हो गए। यह कोई सामान्य निद्रा नहीं थी। प्रभु अपने भीतर एक नई शक्ति को जन्म देने की तैयारी कर रहे थे।
*_मूरा ने जब देखा कि विष्णु युद्ध छोड़कर भाग गए हैं, तो उसका अहंकार और बढ़ गया। वह उनका पीछा करते हुए उसी गुफा तक पहुंच गया। अंदर जाकर उसने देखा कि भगवान निहत्थे सो रहे हैं। उसकी आंखों में क्रूरता चमक उठी। उसने अपनी विशाल तलवार उठाई और प्रभु पर वार करने ही वाला था कि अचानक भगवान विष्णु के शरीर से एक चकाचौंध कर देने वाली दिव्य ज्योति प्रकट हुई।
*_उस तेजस्वी प्रकाश से एक अद्भुत देवी प्रकट हुईं। उनका रूप अत्यंत दिव्य, तेजस्वी और भयानक था। उनकी आंखों में अग्नि जल रही थी और हाथों में दिव्य अस्त्र चमक रहे थे। मूरा यह देखकर भ्रमित हो गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, देवी ने भयंकर गर्जना की और उस पर टूट पड़ीं।
*_मूरा ने अपनी तलवार से हमला किया, लेकिन देवी ने उसे रोक लिया। फिर उन्होंने अपनी दिव्य शक्ति से ऐसा प्रहार किया कि एक ही वार में मूरा का सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा। उसी क्षण वह अजय दानव सदा के लिए समाप्त हो गया।
*_तभी भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागे। उन्होंने देवी को सामने खड़ा देखा और मुस्कुराते हुए बोले, “हे देवी! तुमने आज सृष्टि को एक महान संकट से मुक्त किया है। तुम्हारा जन्म चंद्र मास की ग्यारहवीं तिथि को हुआ है, इसलिए आज से तुम्हें ‘एकादशी’ के नाम से जाना जाएगा। जो भी भक्त सच्चे मन से तुम्हारा व्रत और स्मरण करेगा, उसके सारे पाप नष्ट हो जाएंगे।
*_भगवान के यह वचन सुनकर देवी ने हाथ जोड़कर प्रणाम किया। उसी दिन से एकादशी तिथि सनातन धर्म में सबसे पवित्र मानी जाने लगी।

