मध्य प्रदेश

मजदूर के बेटे शेखर का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कहते हैं कि यदि छात्र अपने माता पिता और शिक्षक द्वारा बताए गए मार्गदर्शन का सही ढंग से अनुसरण करे तो वह कठिन से कठिन परीक्षा को भी बड़ी आसानी से उत्तीर्ण कर लेता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला सिलौंडी के शासकीय प्राथमिक शाला में जहां एक मजदूर के बेटे शेखर का जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा के लिए चयन हुआ है । छात्र के साथ साथ उसके माता पिता और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है । आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र जहां शिक्षा के प्रति रुचि नगण्य है । ऐसे इलाके से आदिवासी छात्र का चयन होना किसी उपलब्धि से कम नहीं है । छात्र के पिता कौशल कोल बताते है कि वे बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं । वो खुद मजदूरी का कार्य करते हैं । अभाव में पलते हुए भी उन्होंने बेटे शेखर को शिक्षा के प्रति सकारात्मक रुचि दिखाई । छात्र की इस सफलता पर शिक्षकों सहित परिजनों और नाते रिश्तेदारों ने बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया ।

Related Articles

Back to top button