क्राइम

खेत की मेड पर से हुए विवाद पर कुल्हाड़ी से हमला घायल रायसेन रेफर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मढ़िया सेतू गांव में खेत की मेड पर से हुए विवाद में दो पक्षों में विवाद इतना बड़ा की कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मढ़िया सेतू गांव में खेत की मेढ़ पर फरियादी विनोद पेड़ पौधे घास काट रहा था और खेत पर लोग काम कर रहे थे जिस पर से आरोपी गोविंद दांगी गोलू ने उसे ऐसा करने से रोका जिस पर से वाद-विवाद इतना बड़ा कि आरोपीगण ने फरियादी की कुल्हाड़ी छीन कर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया यदि फरियादी वार को अपने हाथ पर नहीं झेलता तो गंभीर घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। कुल्हाड़ी से किए गए हमले में फरियादी के हाथ में गंभीर चोट आ गई इसी बीच खेत पर काम कर रहे लोगों ने दौड़कर बीच बचाव किया और तत्काल डायल हंड्रेड को सूचना देकर बुलाया डायल हंड्रेड ने घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया यहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है पुलिस ने आरोपीगण गोविंदा, गोलू और एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button