मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर ज्यादातर अधिकारी रहे नदारद, कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

पुलिस लाइन परिसर में हुआ कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता पर दिया संदेश
रायसेन। रायसेन के सांची मार्ग पर स्थित पुलिस लाइन ग्राउण्ड पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर अरविंद दुबे ने ध्वजारोहण किया। वहीं स्कूली विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता पर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान कई विभागों के अधिकारी नदारत रहे। वहीं कार्यक्रम में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ही शामिल हुए। जबकि कलेक्टर अरविंद दुबे के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कोई भी विभाग का जिला अधिकारी बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय ना छोड़े, लेकिन इसके बावजूद भी अधिकारियों द्वारा भोपाल से अपडाउन किया जा रहा है, जिसकी बानकी मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रम के दौरान भी देखने को मिली, जब कई विभागों के अधिकारी कार्यक्रम से दिखाई नहीं दिए और यह कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय भी बना रहा।

Related Articles

Back to top button