मध्य प्रदेश तैलिक साहू महासभा प्रदेश संगठन सचिव बने रामकुमार साहू
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
रायसेन । मध्य प्रदेश तैलिक साहू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू ने साहू समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू रायसेन को मध्य प्रदेश तैलिक साहू महासभा प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया है ।
उल्लेखनीय है कि रामकुमार साहू लगातार समाज से जुड़े रहते हैं और समाज सेवा में अपना अमूल्य समय देकर समाज की आवाज को बुलंद और समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं साथ ही वर्तमान में रामकुमार साहू भाजपा पार्टी में भाजपा जिला महामंत्री के पद पर पदस्थ हैं।
रामकुमार साहू की नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। बधाई देने वालों में महेश साहू सुल्तानपुर, बसंत साहू, औबेदुल्लागंज केसराम साहू रायसेन, हितेश साहू उदयपुरा, चंद्रमोहन साहू बरेली, अमृतलाल साहू बेगमगंज, कंछेदीलाल साहू देहगांव, पुरुषोत्तम साहू गैरतगंज ओम प्रकाश साहू, हरि साहू, सचिन साहू, शिवदयाल सिमरिया बरेली, लालजी साहू, गोपाल साहू, गोविंद प्रसाद साहू, जगदीश प्रसाद साहू,भगवतशरण साहू, सुनील साहू, रोहित साहू, निशांत साहू, रिंकू साहू, दीपक साहू, विकास साहू, माखन लाल साहू , संजय साहू, संतोष साहू, शुभम साहू, जसवंत साहू, मुकेश साहू, शिवकुमार साहू, दुर्गेश साहू शामिल है।



