मसूर की फसल के मुआवजा को लेकर किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिले भर में किसानों की मसूर की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है जिसके लिए किसानों ने उचित मुआवजा और फसल के सर्वे के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम अविनाश रावत को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि किसानों के हाथों में मसूर के पेड़ थे और सरकार मुआवजा दो मुआवजों दो के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।चन्द्रभान सिंह लोधी ने बताया कि पूरे दमोह जिले के किसानों की करीब 80 प्रतिशत फसल खराब हो चुकी है। हम कलेक्टर साब और सरकार से निवेदन करते हैं कि 10 दिन में फसल का सर्वे किया जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। मसूर की फसल महंगी फसल मानी जाती है ऐसे में जिस किसान ने इस फसल की ज्यादा बुबाई की है वो तो कर्जदार हो जाएगा। जिला पंचायत सदस्य दृगपाल लोधी ने बताया कि जो किसान दिल्ली में अपनी मांगो को लेकर आंदोलन के लिए जा रहे हैं उनको सरकार रोक रही है। बेरिकेट्स लगा रही है सड़क पर दीवार बना रही है जो बेहद निंदनीय है। आज यदि किसान खेती करना छोड़ दे तो लोग क्या खाएंगे। हम सरकार से मांग करते हैं कि फसल को एमएसपी में जोड़ा जाए औऱ स्वामीनाथम रिपोर्ट लागू की जाए। राघवेंद्र पटेल ने बताया कि हर कम्पनी के प्रोडक्ट में प्राइज डली रहती है फिर किसान ही अभागा क्यों है जिसकी फसल का रेट व्यापारी तय करते हैं बस इतनी ही हमारी लड़ाई है कि किसान को अपनी फसल का रेट तय करने का नियम बने।
ज्ञापन देने पहुंचे किसानों में सुखनंदन पटेल, राघवेंद्र पटेल, नरेशसिंह लोधी, नरेंद्र प्रतापसिंह, महाराजसिंह, रोहित सिंह, राकेशसिंह, दीपेंद्र सिंह, जगदीशसिंह, इमरोज खान, तरवर लोधी, देवेंद्रसिंह, विक्रम सिंह, भूपेंद्रसिंह, आकाश जैन, संदीप सिंह, खिलान साहू, प्रवेंद्र चंद्राकर, कैलाशसिंह समेत कई किसान मौजूद रहे।



