मध्य प्रदेश

सेवा भारती का किशोरियों का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, दो नए केन्द्र का शुभारंभ

सिलवानी । बुधवार को बसंत पंचमी के अवसर पर सेवा भारती ने किशोरियों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रायल गार्डन में किया गया । सेवा भारती सामाजिक जनजागरण आयाम के अन्तर्गत निवेदिता भारती का कार्यक्रम जिसमें 13 से 19 साल की 70 किशोरी बालिकाओ को
प्रशिक्षण में किशोरियों के उपयोग में आने वाले किट प्रदान किया गया।
सेवा परमो धर्म: का मूल मंत्र लेकर सेवा भारती समिति सिलवानी निरंतर सेवा क्षेत्र में काम कर रही हैं इसी क्रम में सामाजिक जन जागरण आयाम के अंतर्गत किशोरी विकास (निवेदिता भारती) की एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संस्कार केंद्र की शिक्षिकाओं की बैठक आयोजित की गई जिसमे प्रशिक्षण में गैरतगंज, बेगमगंज सिलवानी 20 केन्द्रों से आई किशोरियों को प्रशिक्षण दिया गया । जिसमें सेवा भारती के प्रांत प्रमुख सुरेंद्र सक्सेना, अभिलाष ठाकुर के द्वारा 13 से 19 साल के बीच किशोरियों के जीवन में जो बदलाव आते हैं, किशोरियों को कैसे सशक्त होना है, जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर सेवा भारती के दो नए केंदो का उद्घाटन किया गया । सेवा भारती के एक केंद्र को गोद नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर ने लिया दूसरा केंद्र नगर परिषद उपाध्यक्ष निशा संतोष मतांबर ने गोद लिया । सेवा भारती समिति द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का श्रीफल देकर स्वागत किया गया । सेविकाओं के द्वारा सिलवानी नगर में 8 केंद्र संचालित किये जा रहे हैं।
कार्यक्रम में सुरेन्द्र सोलंकी प्रांत संगठन मंत्री सेवा भारती, नवीन जोशी विभाग कार्यवाह, राजेश भार्गव विभाग संयोजक सेवा भारती, रंजीत जी रायसेन, दिनेश राजौरिया सेवा भारती जिलाध्यक्ष बीएस किरार बरेली, दिलीप राठौर बरेली, राजकुमार रघुवंशी जिला सेवा प्रमुख, श्याम साहू नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष किशोर सिंह शेखावत, राजेंद्र कुशवाहा, सहसचिव राजेश कुशवाहा, डॉक्टर कमलेश लोधी चंदन पिपरिया, संजू सेन, धर्मदास चढ़ार, अनिकेश यादव, युवा आयाम वार्ड क्रमांक 2 के पलक, हीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में किशोर बालिकाये उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button