महाकाल लोक लोकार्पण के समय ग्राम पंचयात सिंगपुरी (उचेरा) में हुए भजन कीर्तन
सिलवानी। महाकाल की नगरी उज्जैन में मन्दिर के नजदीक मध्य प्रदेश सरकार ने महाकाल लोक का निर्माण कराया है। महाकाल लोक के निर्माण से मंदिर का कुल क्षेत्रफल वर्तमान में 2.82 हेक्टेयर से बढ़कर 20 हेक्टेयर से भी अधिक हो गया है। महाकाल लोक में कला और अध्यात्म का अनोखा मिश्रण दिखाई देगा । यहां भगवान शिव के साथ-साथ उनके पूरे परिवार की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। श्री महाकाल लोक के लोकार्पण की गूंज विदेश में भी सुनाई दी। भाजपा के विदेश संपर्क विभाग ने यूएसए, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूके, यूएई, कनाडा, हालैंड, कुवैत सहित 40 देश के एनआरआइ को लोकार्पण कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था की थी। मध्य प्रदेश भाजपा ने इन एनआरआइ को कार्यक्रम की लाइव लिंक भेजी गई थी। इतना ही नहीं, विदेश के मंदिरों लोकार्पण के अवसर पर मनेगा उत्सव, मंदिरों में दीप जलाये गए। नगर में कार्यक्रम भी बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर ग्राम पंचायत मुख्यालय सिंगपुरी उचेरा में पूजा अर्चना की गई। और ग्राम के हनुमान मंदिर भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र यादव, उपसरपंच प्रतिनिधि अतरसिंह, सहायक सचिव मीतेश जैन, मोहन पाल, राधेलाल आदिवासी, देवीशरण अहिरवार, कृष्ण कुमार पाल, प्रसन्न शर्मा, सुनील जैन रघुवीर पाल सहित अनेक लोग शामिल थे।



