पर्यावरणमध्य प्रदेश

वन विभाग जतारा की अतिक्रमण के विरुद्ध बेदाखली की लगातार तीसरे दिन की गई बुलडोजर कार्यवाही

अतिक्रमण से मुक्त वन क्षेत्र में लगाए गए पौधे
पूछा और बसतगुआ के ग्रामीणों ने वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाने में किया सहयोग

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । जतारा रेंज अंतर्गत वन अमले और पूछा एवम बसतगुआ गांव के ग्रामीणों के सहयोग से करमोरा परिक्षेत्र सहायक वृत की बीट मगरई नंबर २ के कंपार्टमेंट नंबर ३१८ में वन क्षेत्र में अतिक्रमणकरियों द्वारा किए गए पुराने अतिक्रमण के विरुद्ध रेंजर जतारा शिशुपाल अहिरवार द्वारा अलग अलग टीम बनाकर एवम स्वम मौके से रहकर बन क्षैत्र से अवैध अतिक्रमण बेदखली की कार्यवाही तीन तीन जेसीबी मशीन और चार से पांच ट्रैक्टर लगाकार लगाकर की गई है । जिसमे वन भूमि पर वर्षो पुराने अवैध अतिक्रमण जिनको वर्षात होने पर अतिक्रमणकारियों द्वारा हर साल की तरह इस बार भी रातों रात जुताई करके फसल बोई गई थी उसको लगातार तीसरे दिन दल बल के साथ नष्ट करके गहरी खाई और बड़े गड्ढे खोदकर चारों तरफ से ट्रेंच खोदकर उस पर कटीली झंडियों का बीज बोकर बेदखल किया गया। साथ ही अतिक्रमण से मुक्त कराए गए वन क्षेत्र में स्थानीय लोगों के जन सहयोग से पौधा रोपण किया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान बसतगुवा पूछा गांव के वन क्षेत्र अन्तर्गत बीट मगरई नंबर दो में 80 हेक्टेयर से भी अधिक बन क्षेत्र को अतिक्रमण कारियो से मुक्त कराया गया जिसमे प्लांटेशन का कार्य किया जाना प्रारंभ किया गया जिसके तहत आज की कार्यवाही के दौरान 5000 से भी अधिक पौधे रोपे गए।
खबर लिखे जाने तक कार्यवाही जारी है जिसको लगातार चार से पांच दिन तक जारी रखा जाना बताया गया।
उक्त अतिक्रमण बेदखली की कार्यवाही वन संरक्षक वन वृत छतरपुर और वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ के दिशा निर्देश के अनुक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में की गई जिसमे वन विभाग जतारा का संपूर्ण वन अमला शामिल रहा।

Related Articles

Back to top button