कचरे से लबालब भरे कचरादान, खाली नहीं कराने से फैल रही है बीमारियां
बदबू से लोगों का जीना हुआ हराम
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । शासन द्वारा स्वच्छता अभियान अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर बनवाए गए कचरादान नाडेप इन दिनों कचरा से भरे तमाशा बने हुए हैं नाडेपो की समय पर रोज सफाई नहीं होने के कारण लबालब भरे नाडेप कचरा घर आसपास के रहवासियों एवं राह चलते लोगों के लिए खासे नासूर बन गए हैं जिससे लोगों का जीना हराम हो गया है भीषण दुर्गंध छोड़ते ये कचरा घर बीमारियों के जनक बन गए हैं गंदगी के कारण डेंगू मलेरिया के मच्छरों के पनपने से लोगों को संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है बरसात के पूर्व सभी कचरे से भरे हुए नाडेपो को ग्राम पंचायतों को खाली करवाना चाहिए था जो ऐसा नहीं हुआ परिणाम स्वरुप यह कचरादान इतने ज्यादा भर गए हैं कि सुविधा की जगह यह असुविधाजनक बनकर रह गए हैं लोगों का कहना है कि आसमान से गिरे खजूर पर अटके कुछ इस तरह की परिस्थितियां यहां बनी हुई हैं जैसे तैसे नगर की गंदगी की सफाई हुई तो वह इकट्ठा होकर नाडेप में समा गई और नाडेप ऐसे भरे कि उनकी हफ्तों सफाई ही नहीं होती देखा जाता है कि कचरा नाडेप से उबलकर आसपास फैल रहा है वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें और जिन पंचायतों के कचरेदान कचरे से भर गए हैं उनकी समय पर सफाई नियमित रूप से कराई जावे जिससे बीमारियां ना फेल सकें जनापेक्षा है इस ओर विशेष रूप से ध्यान दिया जावेगा।



