महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण सम्पन्न
सिलवानी । गुरुवार को शासकीय महाविद्यालय सिलवानी में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, भाषण प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महाविद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का फूल माला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी, नगर परिषद प्रतिनिधि विभोर नायक, भागीदारी अध्यक्ष श्याम साहू, संजय मस्ताना, प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू, रघुवीर साहू, जगदीश साहू, गुड्डू कंडक्टर, लखन मेहरा, राजेंद्र सोनी, बाबूलाल ठाकुर, जयबाबू जैन, प्रिंस समैया, अनिल साहू, जय यादव, प्राचार्य डॉ. बी.डी. खरवार, मनोहर पंथी, डॉ. लक्ष्मीकांत नेमा, रामानुजन रघुवंशी, कॉलेज के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं बडी संख्या में छात्र छात्राये उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रतिभावान छात्र छात्राये को शील्ड, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
वर्ष में आयोजित प्रतियोगिताओं में- सपना कुशवाहा- 20 प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान
राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के लिए चयनित, अपूर्वा मिश्रा- 4- प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता पूजा रघुवंशी- 3 प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान,
संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सहभागिता अनुजा मिश्रा-3, प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान,
संभाग स्तरीय क्रीड़ा-प्रतियोगिता में सहभागिता अमन रघुवंशी- 2- क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में जिला व संभाग स्तर पर चयनित एकल नृत्य सपना कुशवाहा, समूह नृत्य- हर्षित सैनी, एकल गायन अपूर्वा मिश्रा, एक्ट-कामिनी ठाकुर एवं समूह, रंगोली-कीर्ति रघुवंशी 100-मीटर, 200-मीटर दौड़- अर्जुन बरगुन्डा, 100 मीटर-दौड़ कीर्ति रघुवंशी, भाला फेंक- दीपक जाटव, भाला फेंक-सोनम रघुवंशी को पुरुष्कृत किया गया।




