महिला की प्रसव पीड़ा के दौरान बिगड़ी तबियत, रक्त की आवश्यकता पड़ने पर समिति के सदस्य देर रात आये आगे
महामाया रक्तदान समिति के सदस्यों ने रक्तदान कर महिला की बचाई जान
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला अस्पताल में बीती देर रात भर्ती महिला के प्रसव पीड़ा के चलते रक्त की कमी होने से अचानक तबियत बिगड़ गई जिसके बाद परिजन सहित जिला अस्पताल का स्टाप रक्त को लेकर परेशान होते रहे जब कही से भी रक्त की व्यवस्था नही हुई तो महामाया रक्तदान एवं जनकल्याण समिति के सदस्यों ने जिला अस्पताल पहुचकर अपना रक्तदान कर महिला की जान बचाई। दरअसल बीती रात लाली चौरसिया पथरिया के ग्राम केवलारी निवासी महिला को रक्त की आपातकालीन स्थिति में अत्यंत आवश्यकता पड़ने पर महामाया रक्तदान जनकल्याण समिति को सूचना मिलते ही समिति के सदस्यों ने जिला अस्पताल पहुचकर देर रात 1 बजे महिला मरीज के लिए तीन युवाओं ने रक्त दान किया और महिला की जान बचाई है। रक्तदान समिति के लकी सचिन गांगरा, प्रदीप राजपूत, राजेश चौरसिया ने जरूरतमंद महिला को समय पर अपना रक्तदान किया और महिला की जान बचाई जिसके बाद महिला के परिजनों ने समय पर रक्त मिलने पर समिति के सदस्यों का आभार जताया है। इस मौके पर समिति अध्यक्ष अखलेश रजक, सचिव अभिषेक जैन सहित जमना चोवे, सहित स्टाप की मौजूदगी रही।



