धार्मिकमध्य प्रदेश

माँ वीरासन देवी में भंडारा एवं देवी जागरण में उमड़ा भत्तों का जनसैलाव

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | नवरात्रि के पावन अवसर पर्व पर सिलौड़ी के समीपस्थ स्थित प्रसिद्ध देवी स्थल मां वीरासन माता मंदिर में अष्टमी को जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने विशाल भंडारा एवं देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया जिसमें भक्तों का जनसैलाव देखने को मिला। दिन में माँ वीरासन देवी के पूजन अर्चन के बाद कन्या भोज और विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया । रात को विशाल देवी जागरण में जबलपुर के प्रसिद्ध गायक हितेश राज ,सपना राज एवं नीलेश राज ने अपने मन मोहक भजनों एवं देवी गीतों से भक्तों का मन मोह लिया । जीवंत झांकी राधा कृष्ण की रास लीला ,माँ काली का नृत्य , शंकर का तांडव नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा ।

Related Articles

Back to top button