मध्य प्रदेश

मांगे मंजूर होने पर गौरझामर में 4 दिनों से चल रहा आंदोलन समाप्त

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । विगत 16 जुलाई से स्थानीय श्री हनुमान मंदिर चौराहे पर चल रहे ग्राम वासियों एवं न्यू भारतीय पत्रकार संघ ग़ौरझामर के तत्वावधान में भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन के चौथे दिन 19 जुलाई को प्रशासन के द्वारा प्रस्तावित मांगे मंजूर कर लेने के उपरांत आंदोलन स्थगित कर दिया गया है इसमें 20 जुलाई गुरुवार को होने वाला नगर बंद आंदोलन अब नहीं होगा ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम वासियों एवं न्यू भारतीय पत्रकार संघ के द्वारा अनवरत चलाए गए कृमिक भूख हड़ताल आंदोलन के चौथे दिन कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर तहसीलदार रहली, नायब तहसीलदार, आरआई गौरझामर पटवारी, सचिव गोविंद तिवारी, सीआई बृजमोहन कुशवाहा, प्राचार्य प्रतिनिधि कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल गौरझामर ग्राम वासी, न्यू भारतीय पत्रकार संघ के सभी जागरूक सदस्यों आदि के समन्वित प्रयासों से प्रमुख मांग शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय के नये भवन के निर्माण हेतु जगह के चयन पर सर्व सम्मत निर्णय लिया गया कि विद्यालय के पुराने जर्जर हाल भवन के स्थान पर ही नया भवन का निर्माण कराया जावे, आंदोलनकारियों की दूसरी प्रमुख मांग जिसमें बस स्टैंड पर सुलभ कांप्लेक्स के निर्माण हेतु आंदोलनकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई जिसमें बुधवारा बाजार बस स्टैंड प्रतीक्षालय के पीछे आंगनबाड़ी के जर्जर भवन को गिरा कर उसके स्थान पर सुलभ कांप्लेक्स का निर्माण कराया जावे दोनों मांगों के मंजूर होने पर आंदोलनकारियों द्वारा 16 जुलाई से चल रहा क्रमिक भूख हड़ताल का कार्यक्रम समाप्त करते हुए दिनांक 20 जुलाई को प्रस्तावित नगर बंद आंदोलन को रद्द कर दिया गया है ।
आंदोलन के सफलतापूर्वक शांति से समापन होने पर सभी ने एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं । आंदोलन को सफल बनाने में जिन लोगों के प्रयास सराहनीय रहे उनमें भारतीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष कुंदनलाल चौरसिया, मुकेश जैन, गिरीश शर्मा, सीताराम लोधी, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, अखिलेश जैन, प्रहलाद साहू, लीलाधर साहू, ऋषभ कुमार साहू, कमलेश चौरसिया, अशोक पटेल, प्रीतम लोधी, सौरभ लालू जैन, दीपक विश्वकर्मा, ललित चढ़ार, अमित साहु, विजय भारिल, बबलू ठाकुर, झंडू शर्मा, राहुल शर्मा, मनीष तिवारी, राकेश प्रजापति, सतनाम सिंह ठाकुर सहित अनेक लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button