मध्य प्रदेश

मां नर्मदा कलश एवम चुनरी यात्रा के संदर्भ में एक बैठक हुई संपन्न

रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
गाडरवारा। मां नर्मदा जयंती उत्सव की तैयारियो के संबंध में आवश्यक बैठक नरसिंह वार्ड स्थित शंकर मंदिर में संपन्न हुई। 26 जनवरी 2023 गुरुवार को दोपहर 2 बजे से मां नर्मदा कलश एवम चुनरी मनोरथ यात्रा एवं 28 जनवरी ककरा घाट में आयोजित होने वालें विशाल भंडारा में व्यवस्थाओं के संबंध में व्यापक चर्चा हुई।
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, वरिष्ठ पार्षद जिनेश जैन, आनंद दुबे , उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रितेश राय , चंचल कोरी, रामेश्वर धानक, सुनील ठाकुर, शरद मोलासरिया नर्मदा समिति से ओपी कनकने, अवधेश रूसिया, राव संदीप सिंह, आशीष राय, हरिशंकर कुशवाहा, मोनू बरहैया, अभिषेक सराठे, अनिक जैन, बिंदा छीपा, शिवम बरहैया, राजू विश्नोई, अभय पांडे सोनू , गणेश कहार, धनसिंह कहार सहित समिति के अनेक स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button