धार्मिकमध्य प्रदेश

मानव स्वभाव को सरल बनाएं न की कठोर : रावतपुरा सरकार

संस्कृत के लाखों वेद मंत्रों बोलकर आहुति छोड़ी गई।
सैकड़ों की संख्या में जोड़ो ने छोड़ी आहुति।
मां राजराजेश्वरी अनुष्ठान से सभी मनोकामना पूर्ण होती है।

सिलवानी । रायसेन जिले तहसील सिलवानी तहसील के ग्राम हमीरपुर में संजय रघुवंशी के निवास पर अनंत विभूषित श्री रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार का आगमन हुआ। जहां रावतपुरा सरकार ने सुबह 7 बजे प्रार्थना और राजराजेश्वरी माता की महाआरती की गई। फिर विंध्यांचल राईस मिल पर मां राजराजेश्वरी लक्ष्यार्चन एक लाख अर्चन किया गया, जहां रावतपुरा सरकार ने राजराजेश्वरी लक्ष्यार्चन का महत्व समझते हुए कहा कि लक्ष्यार्चन का बड़ा ही मानव जीवन में महत्व है इस को बड़े भाव से अच्छे विचार से अनुशासन पूर्वक करें। इस विधान को समझे एक एक नाम की महिमा को समझे इस अर्चन करने से आप की बुद्धि चेतना में परिवर्तन करती है। जो व्यक्ति शक्ति सदभाव से जो सोचता है। उसकी मनोकामना पूर्ण होती है।लक्ष्य शक्ति ऊर्जा ऐसी प्रवाहित करती है समृद्धि स्वास्थ, अच्छा रहता है दरिद्रता भाग जाती है जो राजजेश्वरी जी का अनुष्ठान करता है भक्ति पूर्वक करता है ये विद्या की देवी स्वयं मां लक्ष्मी है बस नाम अलग अलग है शक्ति एक है। श्री रावतपुरा सरकार ने लाखों संस्कृत के वेद मंत्र बोलकर अपने भक्तो को यज्ञ हवन आहुति छुड़वाई, सैकड़ों की संख्या में भक्तिओ ने जोड़े सहित आहुति छोड़ी। विधि विधान से मां राजराजेश्वरी लक्ष्यार्चन अर्चन अनुष्ठान पूर्ण किया गया।
वही श्री रावतपुरा सरकार ने अल्प समय में भक्तो को उपदेश दिया कि व्यक्ति के जीवन में स्वभाव का बड़ा महत्व है। जैसा व्यक्ति का स्वभाव होगा वैसे ही व्यक्ति का व्यकित्त्व होगा। आज मानव का स्वभाव कठोर होता जा रहा है। मनुष्य में अहंकार होता जा रहा है। दूसरो को नीचा दिखाने का प्रयास में लगा रहता है। मनुष्य खुद को ही सब कुछ समझ बैठा है। मनुष्य में प्रेम बचा ही नहीं एक दूसरे के प्रति ईर्ष्या करते है। प्रेम पूर्वक व्यवहार ही नही करते, कही किसी की उन्नति से ईर्ष्या करते हैं तो किसी की निंदा में लगे रहते है। वही श्री रावतपुरा सरकार ने कहा कि आज मनुष्य के स्वभाव के कारण ही पति पत्नी में कलह हो रहा है।ध्यान रखे। गृहस्थ जीवन में पति पत्नी अपने जीवन को न समझे तो वह गृहस्थ जीवन नर्क के समान है। इस के परिणाम बहुत खराब होते है। यदि परिवार, समाज में वाद विवाद हैं तो शांति, बुद्धि, विवेक, धैर्य से उसका हल निकाले न की हिंसा करके। श्री रावतपुरा सरकार ने कहा कि याद रखे जीवन का कड़वा सत्य जिन घर परिवार और समाज में कलेह होता है। वहा लक्ष्मी जी का निवास नही होता है। और उसकी अन्य पीढ़ियां भी मोक्ष साधन से वंचित रह जाती है। इसलिए समाज परिवार और देश में अच्छा वातावरण रखें अच्छा वातावरण रहेगा तो युवा और बालक संस्कारित होंगे क्यू की ऊपर से संस्कार लेकर कोई नही आता सब परिवार समाज में ही सीखते है। अत अपना स्वभाव सरल बनाएं जिस से आप का कल्याण हों सके।
अल्प समय के उपदेश देने के बाद श्री हनुमान चालीसा पाठ एव मां राजराजेश्वरी जी की महाआरती की गई। प्रसाद वितरण किया गया। और फिर पुनः भक्तो ने महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button