क्राइम

हिरण के मांस के साथ बाइक 3 पकड़ाई, आरोपी फरार

रिपोर्टर : बलवीर सिंह रघुवंशी
विदिशा । रात्रि गश्त के दौरान पठारी पुलिस ने बाइक को हिरण के मांस का परिवहन करते हुए पकड़ा। मौके से बाइक चालक आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामला वन विभाग को सौंपा।
थाना प्रभारी गौरव बाजपेई ने बताया कि रात में गश्त के दौरान एक संदिग्ध बाइक ग्राम रमखिरिया के पास मिली, जिस पर मांस का पैकेट मिला।
इस दौरान चालक व आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने बाइक और मांस का पैकेट जब्त कर अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि यह मांस हिरण का है। इस संबंध में गंजबासौदा वन विभाग के एसडीओ से बात करना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। फिलहाल मामला वन विभाग को सौंप दिया है।
इस संबंध में मनीष राज, एसडीओपी कुरवाई का कहना है कि क्षेत्र में निरंतर गश्त की जाती है। गश्त के दौरान यह मामला उजागर हुआ है, जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Back to top button