मध्य प्रदेश

मामा के राज में गरीब हितग्राही को ग्रामीण क्षेत्र की राशन दुकान में नहीं मिल रहा राशन

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । एक तरफ देखा जाए तो मध्यप्रदेश सरकार में बैठे हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि हर गरीब परिवार को उसके हक का राशन दिया जाएगा लेकिन जब सच्चाई जमीनी स्तर पर आती है तो पाटन विधानसभा के मझौली ग्रामीण क्षेत्रों में कई राशन दुकानों में हितग्राही को राशन नहीं दिया जा रहा है और उनको भटकाया जा रहा महिने मैं दो-तीन दिन ही राशन दुकान खुलती है हितग्राहियों को नहीं दिया जाता राशन गरीब दर दर की ठोकर खा रहा है और राशन दुकान संचालक की मनमानी से ग्रामीण हितग्राहियों के बताए अनुसार ग्राम पंचायत अमंगवा देवरी कि राशन संचालिका द्वारा हितग्राही को राशन नहीं दिया जाता और बार-बार यह कह दिया जाता कि क्या मैं दिन भर मशीन में अंगूठा ही लगवाने के लिए हूं और फिर हितग्राही अपने घर से वापस आ जाता है कुछ हितग्राही ग्रामीण क्षेत्र की दूसरी राशन दुकानों में राशन लेने जाते हैं तो हितग्राहियों से कह दिया जाता है कि आपको अपनी राशन दुकान में राशन नहीं दिया जाता है।
ऐसा ही दूसरा मामला ग्राम पंचायत हटोली और ग्राम पंचायत कांकरदेही पंचायत का है कुछ दिन पूर्व ही मामला संज्ञान में आया था जिसमें हितग्राहियों को कई माह से गेहूं नहीं दिया जाता था और राशन दुकान संचालक जो कि 2 राशन का संचालन करता है महीने में 3 से 4 दिन ही खुलता है और यहां पर गरीब आदिवासी मजदूरों का क्षेत्र लगा हुआ है जो कि हितग्राही परेशान है इस मामले में पूर्व में जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह ठाकुर तथा कांकरदेही सरपंच आकाश सिंह राजपूत द्वारा मामला संज्ञान में आया था जिससे कि राशन दुकान संचालक को चेतावनी भी दी गई थी उसके बाद भी कुछ हितग्राही अभी भी राशन पाने के लिए परेशान हैं ।
इस संबंध में पल्लवी जैन, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सिहोरा से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा तीन से चार बार कॉल काट दिया गया लेकिन कॉल उठाने की टाइम नहीं था।

Related Articles

Back to top button