मध्य प्रदेश

मासिक महाआरती के बाद मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

भगवती मानव कल्याण संग़ठन एवम भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सेकड़ो कार्यकर्ता थे शामिल
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । नगर तेन्दूखेड़ा में रविवार को कृषि उपज मंडी परिसर में भगवती मानव कल्याण संग़ठन के तत्वाधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह के तीसरे रविवार को महाआरती सम्पन्न हुई । जहा पर विधिवत आरती क्रम सम्पन्न हुआ। उसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार भारतीय शक्ति चेतना पार्टी और भगवती मानव कल्याण संग़ठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पंक्ति बद्ध तरीके से रैली निकाली और पण्डोखर सरकार धाम के महंत गुरुशरण शर्मा के खिलाफ नारे बाजी करते हुए तहसील की ओर रैली को चलाए मान किया।भगवती मानव कल्याण संग़ठन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुजान सिंह ने बताया कि पण्डोखर सरकार के धाम के गुरुशरण शर्मा जैसे अज्ञानी ओर पाखंडी के द्वारा सनातन धर्म का निरंतर पतन किया जा रहा है समाज के आस्थावान लोगो को खुले आम लुटा जा रहा है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला महासचिव जगदीश ठाकुर ने बताया कि हम सभी आज पण्डोखर महंत के खिलाफ एक ज्ञापन दे रहे हैं । क्योंकि धर्म के अंतर्गत स्थूल से लेकर सूक्ष्म जगत की अनेकानेक पद्धतियां भारत मे युगों से प्रचलित है जिनका उद्देश्य केवल ओर केवल मनुष्य मनुष्य को सही मार्ग दिखाकर पुरुषार्थ ओर शांति का मार्ग प्रदान करना है, किंतु गुरुशरण शर्मा धर्म का सहारा लेकर झूठे चमत्कारिक प्रलोभवनो लोगो को को ठग कर उन्हें वेवकूफ बनाता है जिससे अब तक लाखो लोग उसकी ठगी का शिकार हो चुके हैं जिसका भगवती मानव कल्याण संग़ठन विरोध करता है। भगवती मानव संग़ठन के ब्लाक अध्यक्ष डॉक्टर धीरज सिंह ने कहा कि पण्डोखर धाम के महंत गुरुशरण शर्मा ने हमारे हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पड़ी की उसने मा भगवती को जूते चप्पलों पर पालिस करने वाली कहा। वही जवेरा जनपद उपाध्यक्ष बहिन रश्मि सिंह ने कहा कि गुरुशरण शर्मा के खिलाफ हम शासन प्रशासन को यह ज्ञापन दे रहे कि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसकी जाच करके उसके खिलाफ मुकद्दमे दायर किये जाए। वही बहिन उमा सिंह ने बताया कि अगर उसकी खिलाफ शासन जल्द कोई ठोस कार्यवाही नही करता तो भगवती मानव कल्याण संग़ठन प्रदेश स्तर पर उग्र प्रदर्शन भी कर सकता है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि गुरुशरण शर्मा महिलाओं के विरुद्ध अपमानजनक शब्दो का प्रयोग करता है ओर दरवार में खुले आम सबके सामने दुर्व्यवहार करता है इतना ही नही अनैतिक रूप से धन कमा कर गुरुशरण शर्मा हजारो करोड़ो की काली कमाई बना रखी है व उनके धर्म स्थान नाम पर सेकड़ो एकड़ की जमीन हथिया रखी है सरकार द्वारा इसकी जाच की जानी चाहिए।इसलिए हम सभी ने आज मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागिय अधिकारी को ज्ञापन सौपा है।ज्ञापन तेन्दूखेड़ा की तहसीलदार मोनिका बाघमारे ने लिया । उन्होंने कहा कि भगवती मानव कल्याण संग़ठन द्वारा गुरुशरण शर्मा के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी के नाम मिला है ।

Related Articles

Back to top button