क्राइम

नदी में गिरी कार : एक की मौत, 2 लोग गंभीर घायल

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा

छतरपुर । छतरपुर जिले के धुवारा में बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार पुल से नीचे धसान नदी में गिर गई। जिससे कार में सवार 5 लोगों में से 1 की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से बड़ागांव अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि सभी कार सवार शाहगढ़ से बल्देवगढ़ जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button