मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के 481 चेको का हुआ वितरण
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ़ । दमोह के बटियागढ़ में मंगलवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह /निकाह सम्मेलन के चेक वितरण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें 23500000 रुपए के 481 चेक वितरित किए गए। प्रत्येक चेक ₹49000 का था जो मुख्य अतिथियों के द्वारा वधु के हाथों में दिया गया।
आपको बता दें कि 27 जून 2023 मैं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत बटियागढ़ के घनश्यामपुरा की कृषि मंडी परिसर में सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम हुआ था। जिसमें 485 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ था। जिसके चैक वितरित नहीं किए गए थे, जो कार्यक्रम आज मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामबाई सिंह, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष पं.नरेंद्र व्यास, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेंद्र कटारे, भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल शुक्ला, भाजपा पूर्व विधायक लखन पटेल की उपस्थिति में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया गया। व्यवस्थाओं में क्षेत्र के थाना पुलिस का अतुलनीय सहयोग प्राप्त हुआ।
जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने वक्तव्य रखें और शिवराज सरकार की योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को बताया। कार्यक्रम में शहजादपुरा सरपंच नरेन्द्र कटारे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी रानू जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामरानी कुशवाहा, भाजपा युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष अंकित राजपूत, विधायक प्रतिनिधि गोलू पाठक सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



