7 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही, ऑपरेशन प्रहार जारी

सिलवानी । ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत रविवार को थाना सिलवानी में ग्राम प्रतापगढ़ में आरोपी महादेवप्रसाद राय, सिलवानी में देवीसिंह ठाकुर एवं ग्राम चिचोली में संतोष रजक,, थाना बम्होरी में ग्राम पटना के दीनदयाल कुशवाहा, ग्राम पठा में रघुनाथसिंह, थाना सुल्तानगंज के ग्राम नगझिरी में भैरव उर्फ कल्लू के कब्जे से कुल 115 क्वार्टर देसी शराब एवं 6 लीटर कच्ची शराब हाथ भट्टी की कुल कीमती ₹12000 की जप्त की गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी सिलवानी, बम्होरी एवं सुल्तानगंज के द्वारा उपरोक्त कार्यवाही की गई है।
एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि अनुभाग सिलवानी के विभिन्न ग्रामों से सूचना के आधार पर प्रतिदिन अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। आम जनता भी सीधे पुलिस को सूचना दे सकते हैं सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। उपरोक्त कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार जारी है उक्त कार्रवाई 7 अपराधियों के विरुद्ध की गई है जो की रविवार की कार्रवाई है।



