मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र जन_जन को बता रहे मतदान अपना अधिकार, समझा रहे मतदान का महत्व
रिपोर्टर : फारूक मंसूरी1
बम्होरी। यूथ फ़ॉर डेमोक्रेसी कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र चला रहे है डोर टू डोर मतदाता जागरूकता अभियान सिलवानी ब्लॉक कॉर्डिनेटर नीरज साहू ने बताया कि विकास खंड के सभी जनसेवामित्रों के द्वारा घर घर जाकर मतदान में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए उन्हें जागरूक कर रहे है एवं पहली बार मतदान करने बाले युवाओं से संबाद एवं मतदान के महत्व पर चर्चा एवं 80 बर्ष से ऊपर के मतदाताओं एवं दिव्यांग जनों से भी चर्चा कर रहे है एवं उनकी सूची तैयार कर रहे है इसी के अंतर्गत बम्होरी क्लस्टर के जनसेवामित्रों द्वारा भी अभियान चलाया जा रहा है जिसमे जनसेवा मित्र रेखा लोधी, राजेश्वरी लोधी, हिमाद्रि साहू, नम्रता शर्मा , सुमित लोधी, रोहित मीणा, आकाश, मीणा आदि कार्य कर रहे है



