क्राइम

दीवानगंज के महुआखेड़ा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरने से युवक की हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन । जिले के दीवानगंज पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम महुआखेड़ा रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई वहीं युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही दीवानगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया और शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया वहीं मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चौकीदार से पुलिस को सूचना मिली कि महुआ खेड़ा रेलवे ट्रैक पर किसी व्यक्ति का शव पड़ा है मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की वहीं युवक की पहचान नहीं हो पाई है युवक भोपाल से विदिशा की ओर जाने वाली ट्रेन से गिरा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली बजा साफ हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button