चौरसिया समाज महाकुंभ में राजनैतिक हिस्सेदारी की भरी हुंकार
आपका समाज जनता से सबसे ज्यादा जुड़ा हुआ है, आज के नौजवान कुछ नया करना चाहते हैं: कमलनाथ
हम सच्चाई का साथ प्रदेश का भविष्य सुरक्षित करेंगे: कमलनाथ
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी का भोपाल के भेल दशहरा मैदान में चौरसिया महाकुंभ में सम्बोधन
टिकट और पान विकास बोर्ड निगम की मांग
पार्टियों ने टिकट नहीं दिया तो उतारेंगे निर्दलीय प्रत्याशी
भोपाल । मुझे पूरा विश्वास है कि आप एक बार फिर से प्रदेश को नई सोच के साथ नई तरक्की पर जरूर लेकर चलेंगे। इसलिये आपको अपने से जुड़े समाजों को भी जागरूक करना होगा। ताकि वे प्रदेश की सच्चाई को समझ सके।
उक्त बातें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहीं। वे राजधानी के भेल दशहरा मैदान में चौरसिया समाज के महाकुंभ को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने भगवान भोले शंकर और नाग देवता की जय बोलकर अपने सम्बोधन शुरूआत की। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुझे आप सभी के बीच में आकर बहुत खुशी हुई है। मैं आप सभी को बहुत-बहुत प्रणाम करता हूं और बहुत-बहुत धन्यवाद भी देना चाहता हूं कि आपने मुझे आमंत्रित किया आपका समाज एक सरल और सहज समाज है। लेकिन आप पीछे हटने वाले समाज नहीं है। आपका समाज जनता से सबसे ज्यादा जुड़ा हुआ है। आपके काम धंधे, आपकी खेती और आपकी दुकानों से सबसे ज्यादा-से-ज्यादा लोग जुड़े हुए है।
कमलनाथ ने कहा कि आप समाज की रक्षा की बात कर रहे हैं, में इससे आगे की एक और बात आपसे कहना चाहता हूं कि अब आपको प्रदेश की भी रक्षा करनी है। आज आपके समाज को भी यह तय करना है कि हमें अपना प्रदेश आगे आने वाली पीढ़ी को कैसा सौपना है। आपके समाज के 20 साल पहले के नौजवान पारंपरिक काम करते होंगे लेकिन आज के नौजवान कुछ नया करना चाहते हैं, कुछ अलग करना चाहते हैं। इसलिए मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आज सबसे बड़ी चुनौती हमारे मध्य प्रदेश के नौजवान हैं और उनका भविष्य है। यही नौजवान हमारे मध्य प्रदेश का निर्माण करेंगे। हमें आज मिलकर इन नौजवानों का भविष्य सुरक्षित रखना है।
उन्होंने कहा कि अगर नौजवानों का भविष्य ही अंधेरे में रहा तो आप बताइए कैसे समाज का और कैसे प्रदेश का निर्माण होगा? आज प्रदेश की तस्वीर आपके सामने है। आज का छोटा व्यापारी, किसान और आपका समाज भी कितना परेशान है। यह सब आपके सामने है। मैं सभी से यहीं कहता हूं और आपसे भी यही कहूंगा कि आप कमलनाथ का साथ मत दीजिए, कांग्रेस का साथ भी ना दीजिए, लेकिन आप सच्चाई जरूर रखिए प्रदेश की अपने सामने और सच्चाई का साथ दीजिए में माता-बहनों से विशेष रूप से कहना चाहूंगा कि आपको सच्चाई का साथ देना है। सच्चाई का साथ अगर हमसभी देंगे तो हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा। खरीद फरोख्त कर हमारी सरकार गिरा दी। मुझे सरकार जाने का दुख नहीं था लेकिन मुझे इस बात की चिंता जरूर थी कि हमने प्रदेश में एक नई शुरुआत की थी और यह शुरुआत प्रदेश के हित में की थी। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि किसान जब मजबूत होता है उसकी क्रय शक्ति जब बढ़ती है, इससे आर्थिक ताकत बढ़ती है। हमने 100 यूनिट फ्री बिजली दी तो हमने यह नहीं देखा कि किस किस पार्टी के लोगों को लाभ होगा या किस पार्टी के लोगों को नहीं होगा हमने 1000 गौशाला सभी के समाज के लिए बनाई थी।
मैं आप सभी से कहना चाहता हूं कि आपके समाज के साथ न्याय होगा मैं कहता हूं कि आपके समाज को पूरा अधिकार है। आप तो कुर्ता खींचकर अपनी मांगे पूरी करवाइए। अभी दो महीने बाद प्रदेश में चुनाव है और आप सभी को सच्चाई का साथ देना है। मैं आपसे कहूंगा कि केवल अपने समाज में ही नहीं बल्कि और समाज में जाकर भी सच्चाई को बताना है। इस अवसर पर चौरसिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, मप्र कांग्रेस समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे. पी. धनोपिया, मप्र कांग्रेस चौरसिया समाज समन्वय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बसंत चौरसिया सहित चौरसिया समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
जहां कमी हुई वहां का चिंतन शुरू, आगामी कार्ययोजना जल्द
अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया की अगुवाई में भोपाल में आयोजित चौरसिया समाज का चौरसिया समाजिक महाकुंभ अपेक्षा से अधिक सफल रहा। जितनी हमने उम्मीद भी नहीं की थी उससे कहीं अधिक सफल रहा। एक दो नहीं बल्कि अनेक विषयों में अपना कार्यक्रम सफल रहा। चौरसिया समाजिक महाकुंभ अपन ने चौरसिया समाज की राजनेतिक भागीदारी बढ़ाने के मकसद से किया। आयोजन उपरांत अपनी सफलता रही कि तय समय व्यवस्थाएं जुटा पाए। समय पर कार्यक्रम शुरू हुआ। समय पर चौरसिया समाज की राजनेतिक हस्तियां मंच पर उपस्थित हुईं। आमंत्रित अथिति जिनसे हमारी राजनेतिक अपेक्षाएं हैं वे समय पर आए। समाज ने विधिवत गरिमामय तरीके से अतिथि आतिथ्य सत्कार किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया ने बड़े ही ओजस्व और बेहिचक गरिमापूर्ण अपनी मांगें रखीं। आमंत्रित अतिथियों के द्वारा मांगों का समर्थन कर जल्दी राजनेतिक न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। चौरसिया समाज के अंदर जो भ्रम था कि महासभाएँ, घटक दल समाज के राजनेतिक दल एक मंच पर नहीं आ सकते तो ये कार्यक्रम उस मिथक को तोड़ने वाला रहा। अखिल भारतीय आदर्श महासभा, अखिल भारतीय चौरसिया महासभा कोलकाता, भारतीय चौरसिया महासभा, बीजेपी, कांग्रेस, सपा जनहित किसान पार्टी, बसपा आम आदमी पार्टी, नागवंशी संगठन समेत अन्य घटक दल से जुड़े व्यक्ति एक मंच पर एक साथ खड़े दिखे। सभी ने एकमत से कहा पार्टी से पहले समाज है। प्रमुख दल यदि टिकिट मिला तो समाज के व्यक्ति के साथ खड़े होंगे। एक और विचार निकला कि सभी महासभा सभी घटक दल का एक संयोजक बनाकर राजनेतिक समिति बनाई जाए। समाज की कुरीतियों से दूर रहने की चर्चा हुई। महिलाओं की भागीदारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार बढ़ाने समेत अनेक सुविधाओं को बढ़ाने पर विचार सामने आए। प्रमुख विचार रहा कि जेसे भी बने समाज के व्यक्ति सत्ता में शामिल हों।
जहां कमी वहां चिंतन कर सुधार करेंगे
अपन सब जानते हैं कि चौरसिया समाज सत्ता में नहीं हैं। कोई धनकुबेर का आशीर्वाद भी नहीं हे। जो भी स्वजातीय बंधु शामिल हुए अपने जेब के खर्च के संसाधन से शामिल हुए। उम्मीद जागी है कि समाज की राजनेतिक भागीदारी बढ़ाने जितनी संख्या एकत्रित हुई उतनी भागीदारी बढ़ना तो तय हे।
हर आयोजन की सफलता और विफलता होती हे राजनीति में हम नोसीखिए की तरह है और राजनीति के धुरंधरो के सामने दो दो हाथ करने जा रहे हैं। तो स्वभाविक है शुरुआत में कुछ दिक्कतें तो होंगी। लेकिन तमाम दिक्कतों को पार करते हुए हम इस आयोजन में सफल ज्यादा हुए हैं।
कार्यक्रम में जो सकारात्मक भाव से शामिल हुए उनका आभार, जो मजाकिया लहजे में लिए रहे उन्हें उनकी खुशी मुबारक, जो नकारात्मक लहजे में रहे उनसे पुनर्विचार का निवेदन, जो नाराज हुए उनसे क्षमाप्रार्थी हुं। जल्दी ही एक बैठक का आयोजन कर समीक्षा और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी।
टिकट और पान विकास बोर्ड निगम की मांग
अखिल भारतीय चौरसिया महासमा दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया ने कहा कि प्रदेश के चुनाव में चौरसिया समाज की दोनों दलों द्वारा उपेक्षा की जा रही है। हर समाज के लिए सरकार ने बोर्ड निगम मंडल बनाए है। चौरसिया समाज पान विकास निगम बनाने मांग कर रहा है। पान विकास सलाहकार बोर्ड का गठन हो गया है। यह हम पांच वर्षों से सुन रहे है। आज तक किसी भी समाज के व्यक्ति की इसमें नियुक्ति नहीं हुई है।
नहीं तो उतारेंगे निर्दलीय प्रत्याशी
गौरव चौरसिया ने कहा कि हमने दोनों दलों से हमारे समाज के लोगों को टिकट देने की मांग की है। सीएम शिवराज से भी दोबारा मिलने का प्रयास करेंगे। हमें विश्वास है कि हमारी मांगे मानी जाएगी, अगर उपेक्षा हुई तो अपने निर्दलीय प्रत्याक्षी उतारेंगे और अपने समाज के लोगों को विधानसभा तक पहुचाने का काम करेंगे।





