देश विदेशमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के सफल हितग्राही का दृश्य दिल्ली से आई टीम ने फिल्माया

30 मिनिट के फिल्मांकन में योजना के लाभ को दर्शाय गया
सिलवानी । संस्कृति मंत्रालय दिल्ली से आई टीम के द्वारा तहसील के समनापुर ग्राम में प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने वाली महिला हितग्राही के जीवन पर दृश्य फिल्माया गया।
संस्कृति विभाग दिल्ली से आई फिल्मांकन टीम में शामिल सदस्य आत्मीय ठक्कर के द्वारा टीम के अन्य साथियो के साथ ग्राम पंचायत मुख्यालय समनापुर पहुंच कर मुख्यमंत्री लाड़़ली बहना योजना से लाभांवित होने वाली महिला हितग्राही नाजरा वी पर दृश्य का फिल्मांकन किया। करीब 30 मिनिट की लधु फिल्म में संस्कृति विभाग दिल्ली की टीम के सदस्यो ने हितग्राही नाजरा वी से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रति माह मिल रही 1 हजार रुपए की राशि के उपयोग को लेकर चर्चा की। कि वह किस तरह योजना से प्राप्त हो रही राशि का उपयोग करती है। इस पर महिला हितग्राही ने बताया कि इस राशि
का उपयोग वह बच्चो की पढ़ाई, ईलाज आदि पर करती है। पहले वह जरुरत पढ़ने पर लोगो से रुपए उधार लेती थी। लेकिन अव ऐसा नही करना पड़ता है। हितग्राही ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को बेहतर योजना बताया, तथा कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की इस योजना से महिलाए आत्म निर्भर
बनने के साथ ही स्वावलंबी भी बन रही है। इन सभी दृश्यों को टीम के सदस्यो ने कैमरे में कैद किया गया। महिला नाजरा वी की दो बेटिया है जो कि अभी माध्यमिक शाला में शिक्षा अध्ययन कर रही हैं। करीब 30 मिनिट के इस फिल्मांकन में महिला ने ऐसी योजनाओे का संचालन सतत् किए जाने की आवश्यकता बताई।
इस अवसर पर जिला कार्यालय से आए बृजेंद्र कुमार शर्मा, अनूप खलके, जनपद सीईओ नीलम रायकवार, दुर्गेश तिवारी, राजेश राजपूत, परियोजना अधिकारी आविदा वी, आगंनवाड़ी कार्यकर्ता अजरा बाकिर, ग्राम पंचायत सरपंच साजिद अली, सचिव सुरेद्र रघुवंशी आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button